add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Vincy Premier T10 League: सुनील अंब्रीश की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर ब्रेकर्स ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत

किंग्स्टन में बुधवार को खेले गए मुकाबले में साल्ट पॉन्ड ब्रेकर्स ने डार्क व्यू एक्सपलोरर्स टीम को 8 विकेट से हराया

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 27, 2020 3:37 PM IST

कोरोना काल में जारी विंसी प्रीमियर टी10 लीग (Vincy Premier T10 League) में विंडीज के इंटरनेशनल खिलाड़ी सुनील अंब्रीश का जलवा कायम है. इस सलामी बल्लेबाज की कप्तानी में साल्ट पॉन्ड ब्रेकर्स ने मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत दर्ज करने में सफलर ही है. ऐसे में ब्रेकर्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है.

किंग्स्टन में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में ब्रेकर्स ने डार्क व्यू एक्सपलोरर्स टीम को 8 विकेट से पराजित कर 5वीं जीत दर्ज की. इस जीत से ब्रेकर्स टीम 10 अंकों के साथ 6 टीमों की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है जबकि एक्सपोलरर्स टीम चौथे स्थान पर कायम है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Vincy Premier T10 League: कोरोना काल में विंडीज धुरंधरों ने T10 क्रिकेट के जरिए मैदान पर की वापसी

ब्रेकर्स ने पहले बल्लेबाजी करने वाली एक्सपलोरर्स टीम को 3 विकेट पर 73 रन पर रोक दिया. जवाब में सुनील अंब्रीश के 22 गेंदों पर खेली गई नाबाद 39 रन की मदद से ब्रेकर्स ने 9.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 77 रन बनाए.

कोरोना काल में क्रिकेट: कैरेबियन विंसी टी10 लीग आज से, 6 टीमों के बीच 30 मैच खेले जाएंगे

ओपनिंग के लिए अंब्रीश पहले ओवर में ही सिर में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए. हालांकि वह तीसरे ओवर में फिर मैदान पर लौटे जबक ब्रकर्स का पहला विकेट गिरा. ब्रेकर्स की ओर से अर्नेल थॉमस ने 16 गेंदों पर नाबाद 26 रन की पारी खेली.