विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Vinod kambli admitted to the hospital says report विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 23, 2024 5:29 PM IST
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली को खराब सेहत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है. शनिवार देर रात ठाणे के आकृति अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया. समाचार एजेंसी आईएएनएस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. एजेंसी ने कांबली का एक वीडियो भी पोस्ट किया.
पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘उन्हें स्थिति फिलहाल स्थिर लेकिन चिंताजनक है.’ सोमवार को कांबली के एक फैन ने वीडियो पोस्ट किया. इसमें कांबली को थम्स अप करते हुए देखा जा सकता है. हाल के दिनों में कांबली खूब चर्चा में रहे हैं. अपने कोच रमाकांत आचरेकर के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में वह नजर आए थे. इसमें उनकी और सचिन तेंदुलकर की मुलाकात का वीडियो खूब वायरल हुआ था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
In pictures: Cricketer Vinod Kambli's condition deteriorated again, leading to his admission at Akriti Hospital in Thane late Saturday night. His condition is now stable but remains critical. pic.twitter.com/7NBektzQ54
इससे पहले भी कांबली के कुछ वीडियो वायरल होते रहे हैं. इसमें देखा जा सकता था कि वह खुद की अच्छी तरह देखभाल भी नहीं कर पा रहे थे. एक वीडियो में तो वह सड़क पर लड़खड़ाते हुए चल रहे थे. तब भी उनकी सेहत को लेकर अटकलें लगी थीं.
कांबली का इंटरव्यू हुआ था वायरल
अपने कोच रमाकांत आचरेकर के सम्मान समारोह में सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद विनोद कांबली का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर सामने आया था. अपने इंटरव्यू में कांबली ने सचिन की जमकर तारीफ करते हुए बताया था कि कैसे उनके बुरे वक्त में उनके बचपन के दोस्त सचिन उनके साथ खड़े रहे थे. जब कांबली बीमार थे तब भी सचिन ने आर्थिक रूप में उनकी काफी सहायता की थी. यही नहीं विनोद ने यह भी बताया था कि भारत के कई पूर्व क्रिकेटर्स उनके संपर्क में हैं और सबने उनकी मदद करने का आश्वासन दिया है. विनोद ने बताया था कि कुछ समय पहले ही अजय जडेजा ने उनसे मुलाकात भी की थी और उनका हालचाल जाना था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.