add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विनोद कांबली के हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कैसी है क्रिकेटर की तबियत

विनोद कांबली के हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आया है. क्रिकेटर की तबियत पहले से ठीक बताई गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - December 24, 2024 10:00 PM IST

Vinod Kambli Health Update: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इलाज के लिए ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जहां मंगलवार को उन्हें बुखार हो गया लेकिन उनकी हालत स्थिर है. कांबली का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अस्पताल के डॉ. विवेक त्रिवेदी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कांबली (52) मूत्र मार्ग में संक्रमण के इलाज का असर हो रहा है, जिसके लिए उन्हें शनिवार (21 दिसंबर) को भिवंडी शहर के पास आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कांबली की सेहत पहले से बेहतर

त्रिवेदी उस मेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो पूर्व क्रिकेटर के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. उन्होंने कहा कि चिकित्सक पूर्व भारतीय बल्लेबाज का एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्हें बुखार होने के कारण इस तरह की चिकित्सा प्रक्रिया पर निर्णय बाद में लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली की ऑफ स्टंप की कमजोरी कैसे होगी दूर? हेडन ने दी अहम सलाह

त्रिवेदी ने कहा कि पहले की गई कई चिकित्सीय जांचों में मस्तिष्क में थक्के का पता चलने के बाद एमआरआई प्रक्रिया जरूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि कांबली को एक या दो दिन के भीतर आईसीयू से बाहर निकाले जाने और लगभग चार दिनों के बाद छुट्टी दिए जाने की संभावना है.

24 घंटे बाद आईसीयू से निकालने पर फैसला

उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व क्रिकेटर की हालत चार दिन पहले गंभीर हो गई थी, जब उनका मूत्र मार्ग काफी संक्रमित था लेकिन इसमें अब काफी सुधार है . त्रिवेदी ने कहा कि कुछ और दिन घर पर रहने से उनकी स्थिति जटिल हो सकती थी, उन्होंने कहा कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनके रक्तचाप में भी उतार-चढ़ाव हो रहा था. डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. उन्होंने कहा, ‘‘अगले 24 घंटों तक उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जाएगी और उन्हें आईसीयू से बाहर निकालने पर निर्णय लिया जाएगा.’’

इसे भी पढ़ें: ‘प्लीज शुभमन को बुला दो’, फैन की गुजारिश, रोहित का रिएक्शन वायरल