• Home
  • News
  • Vinod Rai: No decision on India-Pakistan World Cup 2019 clash yet

भारत-पाक विश्व कप मुकाबले पर अभी कोई फैसला नहीं: सीओए

पुलवामा आतंकी हमले के बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को होने वाले विश्व कप मुकाबले का बहिष्कार करने की बातें की जा रही हैं।

Edited By : Press Trust of India |Feb 22, 2019, 04:33 PM IST

Published On Feb 22, 2019, 04:33 PM IST

Last UpdatedFeb 22, 2019, 04:33 PM IST

vinod-rai © Getty Images

भारतीय क्रिकेट का काम देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले पर अब तक कोई भी फैसला नहीं लिया है।

पढ़ें : विश्‍व कप में भारत-पाक मैच नहीं होने को लेकर अबतक कोई संकेत नहीं: ICC

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीओए का कहना है कि वह आईसीसी के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करेगा कि ऐसे देश के साथ संबंध तोड़ दिए जाएं जो आतंक का गढ़ हो।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को होने वाले विश्व कप मुकाबले का बहिष्कार करने की बातें की जा रही हैं। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

मैच के संबंध में बढ़ती अटकलबाजियों को खत्म करने के लिए हुई बैठक में सीओए ने इस मामले पर बातचीत की लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया है।

सीओए प्रमुख विनोद राय ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हमारी सरकार से बातचीत चल रही है। 16 जून को होने वाले मैच के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।’

पढ़ें: पाकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं: राजीव शुक्‍ला

उन्होंने कहा, ‘हम आईसीसी को दो चिंताएं बतायेंगे। हम विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों की और अधिक सुरक्षा के बारे में कहेंगे और क्रिकेट खेलने वाले देशों से कहेंगे कि ऐसे देश से रिश्ते तोड़ दें जो आंतक का गढ़ हो।’

ऐसी भी रिपोर्ट आ रही थीं कि सीओए और बीसीसीआई शायद आईसीसी से 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप से पाकिस्तान को बाहर करने की अपील भी कर सकता है।

हालांकि इस तरह के कदम से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि विश्व संस्था के नियमों में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं हे जो एक सदस्य को किसी अन्य सदस्य को बाहर करने की मांग करने की अनुमति दे।

Editor's Pick