जब अनुष्का शर्मा के सामने रो पड़े थे विराट कोहली

विराट को जब कप्तान बनने की खबर मिली तो अनुष्का उनके साथ थी।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 11, 2017, 08:06 PM IST

Published On Dec 11, 2017, 08:06 PM IST

Last UpdatedDec 11, 2017, 08:06 PM IST

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ©Twitter
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ©Twitter

आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवु़ड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी कर ली है। इटली के टस्कनी शहर एक खूबसूरत विला में दोनों ने परिवार और कुछ खास दोस्तों के सामने सात फेरे लिए। अनुष्का और विराट काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में है। कोहली की जिंदगी की हर छोटे बड़े खुशी में अनुष्का उनके साथ रही हैं। वहीं जब कोहली को टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने की खबर मिली थी, तब भी उनकी लकी चार्म अनुष्का उनके साथ थी। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि जब उन्हें टीम इंडिया के कप्तान बनने की खबर मिली थी तो वो अनुष्का के सामने रो पड़े थे। स्टार स्पोर्ट्स को इंटरव्यू देते हुए विराट कोहली ने कहा कि जब उन्हें भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान घोषित किया गया था तब अनुष्का शर्मा उनके साथ ही और ये उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-anushka-sharma-get-married-in-italy-668532″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली ने कहा, “मुझे याद है कि मैं उस समय मोहाली में था, जहां टेस्ट सीरीज चल रही थी, अनुष्का तब मेरे साथ थी, जब मेलबर्न में मुझे टेस्ट कप्तान बनाया गया तब भी वह मेरे साथ थी।” कोहली ने बताया कि टीम इंडिया का कप्तान बनने के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। टेस्ट कप्तान बनाया जाना उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल था। उन्होंने इस बारे में कहा, “जब मैं मोहाली में था तब मुझे फोन पर टेस्ट कप्तान बनने की खबर दी गई। जब मैंने फोन रखा तो मैंने अनुष्का को इस बारे में बताया। उस समय मुझे अपने करियर का शुरुआती दौर याद आ गया। क्रिकेट अकादमी में खेलने से लेकर टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने तक का सफर मैंने कभी नहीं सोचा था। मेरी आंखो में आंसू आ गए थे, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये पल मेरी जिंदगी में कभी आएगा। मैं इस खबर को अनुष्का के साथ बांट पाया ये मेरे लिए और भी ज्यादा खूबसूरत था। ये ऐसा समय था जिसे में हमेशा याद रखूंगा।”

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक लिया था। इटली से लौटने के बाद विराट-अनुष्का मुंबई में 26 दिसंबर को शानदार रिसेप्शन पार्टी देंगे। उसके बाद कोहली को 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होना है।

Editor's Pick