- Home
- News
- Viral Video Claims Rohit Sharma’s 2 fans Tried to snatch 3.25 cr Giraffe Watch From his Wrist
2 फैंस ने किया रोहित पर हमला, 3.25 करोड़ की घड़ी छीनने की कोशिश, वायरल वीडियो में किया दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि दो युवा फैंस ने रोहित शर्मा की कलाई से घड़ी छीनने की कोशिश की. उस वक्त रोहित अपनी कार में बैठे थे.
Published On May 09, 2026, 11:35 AM IST
Last UpdatedMay 09, 2026, 11:35 AM IST
रोहित शर्मा के फैंस ने की बदसलूकी!
नई दिल्ली: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि दो फैंस ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कलाई से घड़ी लेने की कोशिश की.
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें यह दावा किया जा रहा है कि दो फैंस रोहित शर्मा के हाथों से महंगी घड़ी छीनने की कोशिश की. उस वक्त रोहित अपनी कार में बैठे थे. हालांकि इस वीडियो का सही समय और लोकेशन पता नहीं चला है. लेकिन इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर विवाद जरूर शुरू हो गया है. इस वायरल क्लिप को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वायरल क्लिप में पूर्व भारतीय टीम के कप्तान अपनी कार की पिछली सीट पर बैठे हैं. और खिड़की खोलकर फैंस को हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन कर रहे थे.
तभी दो युवा फैंस रोहित की कार के बेहद करीब आए. दोनों ने रोहित का हाथ पकड़ने की कोशिश की. वीडियो में दावा किया जा रहा है दोनों में से एक ने उनकी कलाई से घड़ी खोलने की कोशिश की.
रोहित ने तेजी से ऐक्शन लिया. रोहित ने फौरन कार की खिड़की बंद की. और उन बच्चों को पीछे किया. रोहित उस समय के हाथ में रोलेक्स ‘Giraffe’ पहनी हुई थी. उस घड़ी की कीमत 3.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.
रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 44 गेंद पर 84 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस ने 229 रन के टागरेट को 8 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था.
More to Follow…