महेंद्र सिंह धोनी, पीयूष चावला ने टॉयलेट में बैठकर गए किशोर कुमार के गाने, VIDEO हुआ वायरल

विश्‍व कप 2019 के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट से दूर हैं.

Edited By : India.com Staff |Feb 19, 2020, 02:00 PM IST

Published On Feb 19, 2020, 02:00 PM IST

Last UpdatedFeb 19, 2020, 02:00 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही क्रिकेट की दुनिया से दूर हों लेकिन इसके बावजूद भी वो लगातार सुर्खियों में बने ही रहते हैं. क्रिकेट के मैदान से बाहर वो अपनी निजी जिंदगी में जो भी करते हैं वो अपने आप ही खबर बन जाती है. महेंद्र सिंह धोनी का एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें वो टॉयलेट में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का यह वीडिया इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स में ही धोनी के साथी पार्थिव प‍टेल (Parthiv Patel) भी टॉयलेट के फर्श पर बैठे हैं. इसके अलावा पीयूष चावला (Piyush Chawala) व अन्‍य खिलाड़ी भी वहां मौजूद हैं. धोनी व अन्‍य खिलाड़ी 60 के दशक का किशोर कुमार का गाना मेरे महबूब कयामत होगी…. गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने विश्‍व कप 2019 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से ही कोई मैच नहीं खेला है. वो बेहद फंसे हुए मैच को नहीं जिता पाए थे. इसके बाद से ही वो क्रिकेट से लंबे ब्रेक पर हैं.

एक महीने पहले ही बीसीसीआई ने अपने सालाना कांट्रैक्‍ट की सूची जारी की थी. महेंद्र सिंह धोनी को आगामी साल के लिए किसी भी श्रेणी में कांट्रैक्‍ट नहीं दिया गया. जिसके चलते यह कयास लगाए जाने लगे कि धोनी अब दोबारा अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. हालांकि धोनी की तरफ से स्‍वयं इसपर कोई सफाई नहीं दी गई.

पूर्व मुख्‍य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की तरफ से इसपर कहा गया था कि यह धोनी का करियर है इसलिए निर्णय भी उनका होगा. एक चयनकर्ता होने के नाते हमारी जिम्‍मेदारी आगे बढ़कर टीम के लिए नए विकल्‍प तलाशने की है.

Editor's Pick