add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मैच से पहले विराट भाई ने मुझसे कहा 'मियां, तैयार हो जाओ': सिराज

मोहम्मद सिराज ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 8 रन देकर तीन विकेट लिए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 22, 2020 1:20 PM IST

अक्सर खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना झेलने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में तीन विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया।

मैच के दौरान टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली ने नवदीप सैनी की जगह सिराज को क्रिस मॉरिस के साथ नई गेंद से अटैक की शुरुआत करने का मौका दिया। जिस वजह से सिराज को ये सफलता मिला।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद सिराज ने अपने प्रदर्शन के लिए कप्तान का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि गेंद थमाने से पहले कोहली ने उनसे क्या कहा था। सिराज ने कहा, “पहले तो मैं अपने प्रदर्शन के लिए अल्लाह का शुक्रिया करना चाहूंगा। फिर मैं नई गेंद देने के लिए विराट का शुक्रिया करना चाहूंगा। मैं नई गेंद से काफी अभ्यास कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “हमने ये प्लान नहीं बनाया था कि मैं गेंदबाजी अटैक ओपन करूंगा लेकिन जब हम मैदान पर उतरे तो विराट भाई ने कहा ‘मियां रेडी हो जाओ’। राणा को जो गेंद कराई वो बहुत अच्छी थी। मैंने अपनी योजना को अच्छे से लागू किया।”

IPL 2020 में टीम के प्रदर्शन से नाराज CSK मैनेजमेंट; अगले सीजन में होगा कई खिलाड़ी का पत्ता साफ

अपनी गेंदबाजी योजना के बारे में बात करते हुए 26 साल के क्रिकेटर ने कहा, “शुरुआत योजना पहले बदलाव के साथ मेरे आने की थी लेकिन जब हम मैदान पर उतरे तो विराट भाई ने मुझे बताया।”

उन्होंने आगे कहा, “काफी लंबे समय के बाद मुझे नई गेंद मिली। आखिरी बार ऐसा मेरे पहले आईपीएल सीजन में हुआ था, जब मैंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में गेंदबाजी की थी। उसके बाद आज मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करने का मौका मिला, इसलिए ये अच्छा लगा।”