'दुनिया के सबसे खराब DRS समीक्षक हैं विराट कोहली'

भारतीय कप्तान विराट कोहली ओवल टेस्ट के तीसरे दिन 12 ओवर के अंदर दोनों रिव्यू गंवा दिए।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 10, 2018, 01:12 PM IST

Published On Sep 10, 2018, 01:12 PM IST

Last UpdatedSep 10, 2018, 01:12 PM IST

Ashwin, Vijay and Virat Kohli (AFP Photo)

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ओवल टेस्ट के तीसरे दिन 12 ओवरों के अंदर ही टीम के दोनों डीआरएस रिव्यू गंवा दिए। जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन्हें दुनिया का सबसे खराब डीआरएस समीक्षक बताया है। वॉन ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया, “विराट दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है, विराट दुनिया का सबसे खराब रिव्यूवर है।”

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान कोहली ने पहले दसवें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर कीटन जेनिंग्स के एलबीडब्लयू आउट का रिव्यू लिया। जबकि साफ था कि गेंद का इम्पेक्ट ऑफ स्टंप के बाहर था। रीप्ले में भी यही दिखा और अंपायर ने अपना नॉट आउट का फैसला बरकरार रखा।

इसके बाद 12वें ओवर में एक बार फिर जडेजा की ही गेंद पर एलिस्टर कुक के खिलाफ एलबीडबल्यू आउट का रिव्यू लिया गया। एक बार बॉल ट्रेकिंग में सामने आया कि गेंद का इम्पेक्ट ऑफ स्टंप के बाहर था। कुक नॉट आउट रहे और भारत ने अपना दूसरा रिव्यू भी गंवा दिया। सवाल ये है कि आखिर कोहली को किस बात की इतनी जल्दी थी कि केवल 12 ओवर के अंदर ही दो बेहद खराब रिव्यू लेने पड़े। इंग्लैंड की टीम चाय से थोड़ा पहले बल्लेबाजी करने आई थी और दिन खत्म होने से पहले भारत के पास करीबन 40 ओवर थे।

Editor's Pick