add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एक सीजन में 1,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने विराट कोहली

इसके अलावा कोहली 2016-17 सीजन में अब तक तीन शतक जड़ चुके हैं। यह दूसरा मौका है जब कोहली ने बतौर कप्तान तीन शतक जड़े हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 9, 2017 4:03 PM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने एक सीजन में बतौर कप्तान 1,000 रन पूरे किए। उन्होंने ये कारनामा 66वें ओवर में ताइजुल इस्लाम की गेंद पर एक रन बटोरकर मुकम्मल किया। इस टेस्ट के पहले कोहली के नाम वर्तमान 2016-17 सीजन में कुल 964 रन थे। बतौर खिलाड़ी कोहली ये कारनामा करने वाले सातवें भारतीय क्रिकेटर बने। उनके पहले ये कारनामा गौतम गंभीर(1,269 साल 2008-09 में), राहुल द्रविड़(1,241 साल 2003-04 में और 1,006 साल 2002 में)), मोहिंदर अमरनाथ1,182 साल 1982-83 में), सुनिल गावस्कर( 1,179 साल 1978-79, 1,027 साल 1979-80 में) और वीरेंद्र सहवाग(1,128 साल 2004-05 में और 1.079 साल 2003-04 में) ने मुकम्मल किया है।

इसके अलावा कोहली विश्वस्तर पर एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले सातवें कप्तान बने। उनके पहले ये कारनामा रिकी पोंटिंग(1,483 साल 2005-06), ब्रायन लारा(1,253 साल 2003-04 में), माइकल क्लार्क(1,178 साल 2012-13, 1,141 साल 2011- 12 में), ग्रीम स्मिथ(1,107 साल 2011-12), ग्राहम गूच(1,058 साल 1990 में) और बॉब सिम्पसन(1,007 साल 1964-65) अपने नाम कर चुके हैं। इस बेहतरीन कारनामें के अलावा, कोहली ने सचिन तेंदुलकर ने एक सीजन में बतौर कप्तान चौकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस मैच के पहले कोहली के नाम 106 चौके थे और अब वह उन्होंने सचिन के द्वारा साल 1999-2000 सीजन में जड़े गए 109 चौकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।  भारत बनाम बांग्लादेश, एकमात्र टेस्ट, लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके अलावा कोहली 2016-17 सीजन में अब तक तीन शतक जड़ चुके हैं। यह दूसरा मौका है जब कोहली ने बतौर कप्तान तीन शतक जड़े हैं। इसके पहले उन्होंने 2014-15 सीजन में ये कारनामा मुकम्मल किया था। यह कीर्तिमान प्राप्त करने वाले वह दूसरे भारतीय कप्तान हैं। उनके पहले सुनील गावस्कर ने साल 1978-79 और 1979-1980 में तीन- तीन शतक जड़े थे।