• Home
  • News
  • Virat Kohli 25 balls fifty in IPL 2026 Final Equals Rohit sharma chris Gayle record

विराट कोहली ने आईपीएल में जड़ा अपना सबसे तेज अर्धशतक, रोहित शर्मा- क्रिस गेल की भी बराबरी की

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 25 बॉल में अर्धशतक लगाया. विराट कोहली के आईपीएल करियर का यह सबसे तेज अर्धशतक है

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 31, 2026, 11:14 PM IST

Published On May 31, 2026, 11:14 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2026, 11:14 PM IST

Virat Kohli 25 balls fifty

Virat Kohli 25 balls fifty

आईपीएल 2026 के फाइनल में भारतीय दिग्गज विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला. विराट कोहली ने आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया. इस पारी के साथ उन्होंने क्रिस गेल और रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की बराबरी की है.

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 25 बॉल में अर्धशतक लगाया. विराट कोहली के आईपीएल करियर का यह सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 26 बॉल में अर्धशतक लगाया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL में कोहली के सबसे तेज़ 50 रन (गेंदों के आधार पर)

25 बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
26 बनाम RR, बेंगलुरु, 2018
26 बनाम DC, दिल्ली, 2018
27 बनाम LSG, लखनऊ, 2025

कोहली ने रोहित और क्रिस गेल की बराबरी की

विराट कोहली ने आईपीएल के फाइनल में 25 बॉल में अर्धशतक लगाकर क्रिस गेल और रोहित शर्मा की भी बराबरी की. रोहित शर्मा और क्रिस गेल ने भी आईपीएल के फाइनल में 25 बॉल में अर्धशतक लगाया था. आईपीएल के फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है. सुरेश रैना ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2010 में 24 बॉल में अर्धशतक लगाया था.

IPL फ़ाइनल में सबसे तेज़ 50 रन (गेंदों के आधार पर)

24 – सुरेश रैना (CSK) बनाम MI, मुंबई DYP, 2010
24 – डेविड वॉर्नर (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016
24 – वेंकटेश अय्यर (KKR) बनाम SRH, चेन्नई, 2024
25 – रोहित शर्मा (MI) बनाम CSK, कोलकाता, 2015
25 – क्रिस गेल (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2016
25 – विराट कोहली (RCB) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026

Editor's Pick