विराट कोहली ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग- रिकी पोंटिंग का कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड भी ध्वस्त
विराट कोहली ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग- रिकी पोंटिंग का कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड भी ध्वस्त
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 91 बॉल में अपना शतक पूरा किया. यह उनके इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 18, 2026 9:56 PM IST
Virat Kohli
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का शानदार फॉर्म जारी है. कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में एक और शतक लगाया. कोहली के वनडे करियर का यह 54वां और इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक है. कोहली ने इसके साथ ही बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.
विराट कोहली ने इंदौर में तीसरे वनडे मैच में 91 बॉल में शतक लगाया. उन्होंने इस पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए. कोहली ने इस पारी के साथ बड़ा कारनामा किया है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सहवाग- पोंटिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त
विराट कोहली का यह शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सातवां शतक है. कोहली ने भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ छह- छह शतक लगाने का रिकॉर्ड है.
अब विराट कोहली के पास पांच अलग-अलग टीमों के खिलाफ सात (या उससे ज़्यादा) शतक हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10, वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सात और न्यूजीलैंड के खिलाफ सात शतक लगाए हैं.
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का महारिकॉर्ड
विराट कोहली ने इस शतक के साथ सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. वह अब सबसे ज्यादा मैदानों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सचिन ने 34 मैदानों पर शतक लगाया था, वहीं कोहली के नाम 35 मैदानों पर शतक दर्ज हो गया है.
विराट कोहली के शतक के बावजूद भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 41 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती है. डेरेल मिशेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 338 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम विराट कोहली (124) के शतक के बावजूद 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.