IPL 2022: RCB का कप्तान बनने पर विराट कोहली, एबी डिविलियर्स ने फाफ डु प्लेसिस को दी बधाई

आरसीबी ने आईपीएल 2022 सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज फाफ डु प्लेसिस को टीम का अगला कप्तान चुना है.

Edited By : India.com Staff |Mar 12, 2022, 05:53 PM IST

Published On Mar 12, 2022, 05:53 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2022, 05:53 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फ्रेंचाइजी के 15वें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) सीजन के लिए फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को अगला कप्तान चुनने पर आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज को बधाई दी है.

आरसीबी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो मैसेज में कोहली ने कहा, “मैं फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में खेलने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं, उनके साथ साझेदारी करने का इंतजार नहीं कर सकता.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का कहना है कि वो फाफ डु प्लेसिस को ये पद सौंपकर खुशी हैं. वो उसके साथ साझेदारी करने और उसके नेतृत्व में खेलने को लेकर उत्साहित हैं.

वहीं आरसीबी के लिए खेल चुके दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि आरसीबी के मेगा ऑक्शन में बैंगलोर के डु प्लेसिस को चुनते ही वो समझ गए थे कि टीम उन्हें अगला कप्तना बनाएगी.

डिविलियर्स ने कहा, “मैं फाफ डु प्लेसिस के लिए बहुत खुश हूं, मेरे लिए इसमें कोई संदेह नहीं था कि जब उन्होंने (आरसीबी) फाफ डु प्लेसिस को नीलामी में चुना तो कप्तान कौन था.”

Editor's Pick