- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli abused Anil Kumble in team meeting before ICC Champions Trophy 2017 final: Reports
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले विराट ने दी थी अनिल कुंबले को गाली?
खबरों के मुताबिक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल से पहले टीम मीटिंग में कोहली ने कुंबले के साथ दुर्व्यवहार किया था।
Published On Jun 21, 2017, 04:25 PM IST
Last UpdatedJun 21, 2017, 04:25 PM IST

अनिल कुंबले के टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद से ही क्रिकेट जगत में हलचल मची हुई है। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से ही कप्तान विराट कोहली और कुंबले के बीच मतभेद की खबरें आने लगी थी। कोहली कुंबले के काम करने के तरीके को लेकर खुश नहीं थे हालांकि दोनों ने ही कभी भी मीडिया के सामने खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन अब जबकि कुंबले टीम इंडिया के कोच नहीं है तो ये खबर सामने आ रही है कि कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले टीम बैठक के दौरान कुंबले को गाली भी दी थी।
जी न्यूज में छपी खबर के मुताबिक फाइनल मैच के दो दिन पहले हुई टीम बैठक में कोहली और कुंबले के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान कोहली ने कुंबले से कहा था कि भारतीय टीम उनके कोच बने रहने के पक्ष में नहीं है। इस बात पर कुंबले ने कहा, “अब बहुत हो गया है।” रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने कुंबले को अपशब्द कहे थे हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुंबले ने इसके बाद अचानक ही कोच का पद छोड़ने का फैसला ले लिया जबकि प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने उनका कार्यकाल वेस्टइंडीज दौरे तक बढ़ा दिया था। [ये भी पढ़ें: इस्तीफा देने के बाद छलका अनिल कुंबले का दर्द, कहा- कोहली के साथ चलना हो गया था मुश्किल]
कुंबले ने इस्तीफा देने के बाद एक ट्वीट पर कहा था कि उन्हें एक दिन पहले ही पता चला था कि कोहली को उनसे कुछ परेशानी है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर बिना मुख्य कोच के गई है। माना जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले नए कोच की नियुक्ति हो जाएगी।