- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli accepts Rajyavardhan Singh Rathore’s Fitness Challenge
कोहली ने खेलमंत्री राठौड़ की फिटनेस चुनौती स्वीकार की
एथेंस ओलंपिक 2004 के सिल्वर मेडलिस्ट राठौड़ ने कोहली, ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और अभिनेता रितिक रोशन को टैग किया था।
Published On May 23, 2018, 09:40 PM IST
Last UpdatedMay 23, 2018, 09:40 PM IST
Virat-Kohli © Getty Images
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए उन्हें चुनौती दी है।
I have accepted the #FitnessChallenge by @ra_THORe sir. Now I would like to challenge my wife @AnushkaSharma , our PM @narendramodi ji and @msdhoni Bhai for the same. #HumFitTohIndiaFit #ComeOutAndPlay pic.twitter.com/e9BAToE6bg
— Virat Kohli (@imVkohli) 23 May 2018
राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरुकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था और खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी।
कोहली ने ट्वीट किया,‘मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार कर लिया है। अब मैं पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा।’कोहली ने साथ में अपना व्यायाम करते हुए वीडियो भी डाला है।
एथेंस ओलंपिक 2004 के रजत पदक विजेता और सेना में कर्नल रहे राठौड़ ने कोहली, ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और अभिनेता रितिक
रोशन को टैग किया था।
कोहली ने मौजूदा आईपीएल में 14 मैच खेले जिनमें उन्होंने 139.10 की स्ट्राइक रेट से कुल 530 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट ने इस दौरान
4 अर्धशतक लगाए। इस आईपीएल में कोहली ने 52 चौके और 18 छक्के लगाए। हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।