- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli after New Zealana’s win: Will show it when these people come to India
क्राइस्टचर्च में बोले कोहली- जब भारत में ये लोग आएंगे तब दिखा दूंगा
भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज में भी हार गई।
Published On Mar 02, 2020, 07:37 PM IST
Last UpdatedMar 02, 2020, 07:37 PM IST
विराट कोहली, केन विलियमसन (IANS)
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद बेहद निराश हैं और इसी के बाद उन्होंने कहा है कि वो कीवी टीम को भारत में बताएंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम सिर्फ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत सकी जबकि वनडे और टेस्ट मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी।
न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारत द्वारा रखे गए 132 रनों के आसान से लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल किया। इसी दिन कोहली को मैदान पर अपनी टीम के साथियों से यह कहते हुए सुना गया, “जब भारत में ये लोग आएंगे तब दिखा दूंगा।”
कोहली के इस बयान ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। प्रशंसकों का कहना है कि ये सही खेल भावना नहीं है। इससे पहले, कोहली संवाददाता सम्मेलन में भी एक पत्रकार पर भड़क गए थे।
विलियमसन को गाली देने के सवाल पर भड़के विराट, पत्रकार से कहा
जब एक रिपोर्टर ने कोहली ने विपक्षी कप्तान केन विलियमसन को कहे अपशब्दों के बारे में पूछा तो भारतीय कप्तान ने कहा कि वो पहले पूरे मामले के बारे में जानें और फिर बेहतर सवाल पूछें।