रवींद्र जडेजा को टीम इंडिया ने इस तरह दी नंबर 1 ऑलराउंडर बनने की बधाई

करियर में पहली बार नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर बने रवींद्र जडेजा

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 08, 2017, 07:18 PM IST

Published On Aug 08, 2017, 07:18 PM IST

Last UpdatedAug 08, 2017, 07:18 PM IST

रवींद्र जडेजा © AFP
रवींद्र जडेजा © AFP

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बनने के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा नंबर वन ऑलराउंडर भी बन गए हैं। आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जडेजा ने शाकिब अल हसन को पछाड़ते हुए नंबर वन ऑलराउंडर का तमगा हासिल कर लिया। जडेजा की इस उपलब्धि के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन सभी ने जडेजा को अपने ही अंदाज में बधाई दी। आइए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बधाई संदेशों पर।

रवींद्र जडेजा की इस उपलब्धि पर कप्तान विराट कोहली ने उन्हें मजाकिया अंदाज में बधाई दी। विराट ने ट्विटर में लिखा- दुनिया में नंबर एक ऑलराउंडर बनने पर हमारे तलवार बाज मिस्टर जडेजा को एक बड़ी बधाई। विराट ने आगे लिखा, वेल डन जड्डू। दरअसल रवींद्र जडेजा अकसर अर्धशतक लगाने के बाद बैट को तलवार की तरह घुमाते हैं इसीलिए विराट कोहली ने उनका नाम तलवार बाज रख दिया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी जडेजा को नंबर वन ऑलराउंडर बनने पर बधाई दी। रहाणे ने लिखा। ‘मुबारकबाद जड्डू, बहुत बढ़िया दोस्त’


ओपनर शिखर धवन ने भी जडेजा को बधाई देते हुए लिखा, ‘बहुत बढ़िया जड्डू, तुम नंबर 1 रैंकिंग के हकदार थे।’

[ये भी पढ़ें: क्रिकेट प्लेयर और उनके आदर्श क्रिकेटर]
जडेजा को अच्छे प्रदर्शन का इनाम
रवींद्र जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। जडेजा अबतक दो टेस्ट मैच में कुल 13 विकेट ले चुके हैं। वो सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बल्ले से भी जडेजा ने अपना कमाल दिखाया है। कोलंबो टेस्ट में जडेजा ने नाबाद 70 रन बनाए थे। सीरीज में उनका औसत 85 का है।

Editor's Pick