×

कोटला टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली-अजिंक्य रहाणे अड़े, भारत ने ली 300 रनों से ऊपर की लीड

भारतीय टीम की बढ़त से पार पाना दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए नहीं होगा आसान

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 5, 2015 2:50 PM IST

विराट कोहली दूसरी पारी में आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे हैं © AFP
विराट कोहली दूसरी पारी में आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे हैं © AFP

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। भारत को अब तक कुल 329 रनों की बढ़त प्राप्त हुई है। रवींद्र जडेजा (30-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों और उससे पहले अजिंक्य रहाणे (127) के उम्दा शतक की बदौलत भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 121 रनों पर समेटकर 213 रनों की बढ़त हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका 14 रनों से फॉलोऑन को मजबूर हुआ लेकिन भारत ने उसे फॉलोऑन नहीं कराने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन से बचने के लिए 134 रनों की जरूरत थी। दक्षिण अफ्रीका ने 49.3 ओवरों का सामना किया। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे। लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2015, दिल्ली चौथा टेस्ट

TRENDING NOW

तीसरे दिन पहले सत्र में भारत ने मुरली विजय (3) और रोहित शर्मा (0) के विकेट गंवाए। लंच के बाद बर्थडे ब्वाय शिखर धवन 21 और चेतेश्वर पुजारा 28 रन बनाकर भारत के तीसरे व चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। पुजारा और धवन ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। भारत के चार विकेट एक समय 57 रनों के कुल योग पर गिर गए थे। ऐसे वक्त में बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली(39*) और पहली पारी में शतकवीर रहे अजिंक्य रहाणे(22*) ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए एक बार फिर से भारतीय पारी संभाली। भारत के दोनों बल्लेबाज आज बहुत संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम ने आज 54 ओवरों में मात्र 116 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस पारी में मोर्ने मोर्कल अब तक तीन विकेट ले चुके हैं और इमरान ताहिर को एक सफलता प्राप्त हुई है। वहीं पहली पारी में कहर बरपाने वाले स्पिन गेंदबाज डेन पीट को अभी तक कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई है। लाइव क्रिकेट अपडेट: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2015, दिल्ली चौथा टेस्ट