अकेला विराट कोहली मैच नहीं जिता सकता: सौरव गांगुली

पूर्व कप्तान का कहना है मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन और केएल राहुल को भी जिम्मेदारी उठानी होगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 18, 2018, 08:48 PM IST

Published On Aug 18, 2018, 08:48 PM IST

Last UpdatedAug 18, 2018, 08:48 PM IST

Virat Kohli © Getty Images

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में वापसी करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में तीसरा टेस्ट मैच खेल रही है। तीसरे मैच में टीम तीन बड़े बदलावों के साथ उतरी है और कोशिश यही थी कि पहले दो मैचों की गलती को ना दोहराया जाय। हालांकि तमाम बदलावों के बाद भी भारतीय टीम के शीर्ष क्रम की हालत वैसी ही रही।

नॉटिंघम टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले ही भारतीय टीम ने शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाजों शिखर धवन, केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा को खो दिया। हालांकि कप्तान विराट कोहली अर्धशतक बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं लेकिन सवाल वही है कि क्या टीम इंडिया एक खिलाड़ी से भरोसे सीरीज जीत सकती है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जवाब है ना। गांगुली का साफ कहना है कि विराट अकेले टीम को जीत नहीं दिला सकते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टाइम्स ऑफ इंडिया के एक कॉलम में गांगुली ने लिखा, “क्या टीम इंडिया वापसी करती है? परेशानी यही है कि उनके दिमाग में ये बात बैठ गई होगी ऐसा करना मुश्किल हैं। हां, मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं। दिमाह को इस बात पर भरोसा करना होगा। कोहली के प्रभाव के बारे में काफी बात की जा रही है लेकिन वो अकेला मैच नहीं जिता सकता। तेंदुलकर ऐसा नहीं कर पाए। उस समय टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया था क्योंकि बाकी खिलाड़ी भी रन बना रहे थे। विजय, पुजारा, रहाणे, राहुल और धवन को भी अपने ऊपर विश्वास करना होगा। उन्होंने मुश्किल स्थितियों में पहले भी ऐसा किया है और यही विश्वास उनकी मानसिकता को बदलने में मदद कर सकता है।”

Editor's Pick