'लुलु बॉलिंग, लस्सी शॉट...', विराट और अनुष्का ने खेला क्रिकेट, वीडियो हुआ वायरल
'लुलु बॉलिंग, लस्सी शॉट...', विराट और अनुष्का ने खेला क्रिकेट, वीडियो हुआ वायरल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलिवुड के पावर कपल हैं. विराट को जब भी क्रिकेट से समय मिलता है वह अपने परिवार के साथ वक्त गुजारते हैं. विराट और अनुष्का की साथ में काफी वीडियो और तस्वीरें वायरल होते हैं. हाल ही में कोहली और अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - October 2, 2024 4:38 PM IST
Virat Kohli and Anushka Sharma Playing Gully Cricket
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलिवुड के पावर कपल हैं. विराट को जब भी क्रिकेट से समय मिलता है वह अपने परिवार के साथ वक्त गुजारते हैं. विराट और अनुष्का की साथ में काफी वीडियो और तस्वीरें वायरल होते हैं. हाल ही में कोहली और अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे साथ में गली क्रिकेट खेल रहे हैं. यह वीडियो एक विज्ञापन के लिए शूट किया है. इन दोनों की शादी 2017 में हुई थी. उनके दो बच्चे- बेटी वामिका और बेटा अकाय- हैं.
कोहली हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में टेस्ट मैच का हिस्सा थे. भारत ने कानपुर टेस्ट मैच बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. कोहली ने चेन्नई में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में छह और 17 रन बनाए थे. वहीं दूसरे टेस्ट में 47 और नाबाद 29 रन बनाए थे.
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है. बुधवार को अनुष्का ने यह वीडियो साझा किया है जिसमें उनके और कोहली के बीच गली क्रिकेट की प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है. अनुष्का कोहली को गली क्रिकेट के नियम समझा रही हैं. और ये नियम वाकई बहुत मजेदार हैं.
अनुष्का कहती हैं- जिसका बल्ला उसकी पहले बैटिंग, तीन बार गेंद बल्ले से न लगी तो आउट, जो गेंद मारेगा वही लेकर आएगा- इस तरह के मजेदार नियमों से कई बार कोहली को खीझ भी होने लगती है.
भारत का अगला टेस्ट 16 अक्तूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इस सीरीज में वाइट वॉश करना बहुत जरूरी है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.