×

देखें: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में कीर्तन में हुए शामिल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत और उसके जश्न के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने लंदन रवाना हो गए थे. वहां से अब इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कीर्तन में नजर आ रहे हैं. इस्कॉन के मंदिर में स्टार भारतीय क्रिकेटर और उनकी अभिनेत्री पत्नी...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - July 9, 2024 8:40 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत और उसके जश्न के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने लंदन रवाना हो गए थे. वहां से अब इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कीर्तन में नजर आ रहे हैं. इस्कॉन के मंदिर में स्टार भारतीय क्रिकेटर और उनकी अभिनेत्री पत्नी को इस कीर्तन में देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि दोनों भगवान श्रीकृष्ण के सामने प्रार्थना कर रहे हैं. अनुष्का इस दौरान एक सफेद सूट पहना हुआ था वहीं विराट ने टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया था. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के बाद टीम मुंबई रवाना हुई थी. यहां मरीन ड्राइव पर भारतीय टीम विक्ट्री परेड में शामिल हुई थी. इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम पर 4 जुलाई को टीम का भव्य सम्मान किया गया. इसी दिन विराट कोहली लंदन के लिए रवाना हो गए थे.

Hindi Priority

भारतीय टीम ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद टीम बारबाडोस में तूफान के चलते वहां से देरी से निकली. भारतीॉय टीम चार जुलाई को भारत पहुंची. यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. टीम होटल में भी बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे. होटल से टीम लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से लंबी बात की. प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की तारीफ की. भारत की वर्ल्ड कप में जीत के बाद कोहली अपनी पत्नी अनुष्का से वीडियो कॉल पर बात की थी.

कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में 59 गेंद पर 76 रन की पारी खेली थी. कोहली ने इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप इंटरनैशनल से संन्यास लेने का फैसला किया था. कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम पर टीम की जीत के बाद पेसर जसप्रीत बुमराह की तारीफ की थी. बुमराह को कोहली ने भारत को राष्ट्रीय धरोधर कहा था.