• Home
  • News
  • Virat Kohli and Bhuvneshwar Kumar Bonding photos goes viral on social media

Virat Kohli में Bhuvneshwar पर लुटाया प्यार, खास तस्वीर ने जीता सभी फैंस का दिल

RCB की दमदार जीत के बाद Virat Kohli टीम के स्टार क्रिकेटर Bhuvneshwar Kumar पर प्यार लुटाते हुए नजर आए.

Edited By : Saurav Kumar |May 11, 2026, 01:49 PM IST

Published On May 11, 2026, 01:49 PM IST

Last UpdatedMay 11, 2026, 01:49 PM IST

Virat Kohli and Bhuvneshwar Kumar Bonding

Virat Kohli and Bhuvneshwar Kumar Bonding

Virat Kohli and Bhuvneshwar Kumar Bonding: आईपीएल में रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया. यह मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि इसका नतीजा मैच की आखिरी गेंद पर निकला. आरसीबी के लिए इस मैच में जीत के हीरो टीम के स्टार खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार रहे.

भुवी ने पहले गेंद से कहर बरपाते हुए 4 बल्लेबाजों का शिकार किया. इसके बाद उन्होंने बल्ले से भी मैच के अहम मोड़ पर छक्का जड़ टीम को वापसी कराई. भुवनेश्वर कुमार के इस शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली उनपर प्यार लुटाते नजर आए. कोहली और भुवी की खास तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली ने लुटाया भुवी पर प्यार

इस मुकाबले में आरसीबी को 2 विकेट से जीत मिली. जीत के बाद जब आरसीबी की टीम जब डगआउट की ओर वापस जा रही थी. उस वक्त विराट कोहली काफी खुश नजर आए और डगआउट में वापस आ रहे भुवनेश्वर कुमार को गले से लगा लिया. कोहली द्वारा भुवी को गले लगाने की तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है.

भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से मचाया था तहलका

इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार से गेंद से गजब का गदर मचाया. भुवी ने अपनी गेंदबाजी से मुंबई के टॉप क्रम को बुरी तरह ध्वस्त कर उनकी टीम की कमर ही तोड़ दी. भुवी ने मुकाबले में रायन रिक्लटन, रोहित शर्मा, सूर्युकुमार यादव और तिलक वर्मा का विकेट लिया. भुवी के गेंदबाजी में उनका अनुभव साफ तौर पर सबको दिखा. उनकी बॉलिंग के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज रन बनाने में काफी जूझते नजर आए.

‘बेहतरीन छह साल’, हार्दिक और पोलार्ड के साथ मुंबई इंडियंस में बिताए दिनों को याद कर इमोशनल हुए क्रुणाल पंड्या

अहम मौके पर जड़ा छक्का

भुवनेश्वर कुमार ने मुकाबले में उस वक्त पर छक्का लगाया. जब आरसीबी को जीत के लिए 3 गेंद पर 9 रन की जरूरत थी. भुवी ने इस गेंद पर कमाल का छक्का लगाया. जिसके बाद आरसीबी को जीत के लिए 2 बॉल पर 3 रन चाहिए थे. बाद में आरसीबी की टीम ने आसानी से रन लेकर मैच अपने नाम कर लिया.

Editor's Pick