add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

स्टीव स्मिथ ने माना: मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं वो और विराट कोहली

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का कहना है कि तीनों फॉर्मेट में एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - June 20, 2020 7:35 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया है। स्मिथ ने साथ ही कहा कि वो और कोहली मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं और ये खेल का एक हिस्सा है।

स्मिथ ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, “मैंने उनसे (विराट) मैदान के बाहर बातचीत की है और हाल के दिनों में मैसेज भेजकर ये जानने की कोशिश की है कि भारत में चीजें कैसे चल रही है। वो एक शानदार इंसान है और हम दोनों मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं और ये खेल का एक हिस्सा है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “विश्व कप में भारतीय प्रशंसकों को विराट का इशारा जो मुझे और डेविड वार्नर को थोड़ी तकलीफ दे रहे थे, मैंने उसकी सराहना की और मैं उनसे सीधे उनके साथ इसे साझा करता हूं। वो एक शानदार इंसान है और उन्होंने जिस तरीके से भारतीय टीम का नेतृत्व किया है, वो अद्भुत है।”

स्मिथ ने हाल ही में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि, “हां, वो बहुत अच्छा है। उनकी बल्लेबाजी आंकड़े ही उनके बारे में चीजें बयां करती है।”

उन्होंने कहा था कि, “मुझे लगता है कि वो तीनों फॉर्मेट में एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि हम उसे कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखेंगे। वो पहले ही बहुत रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं, मैं उन्हें कई सालों से तोड़ता हुआ देख रहा हूं। उनको रनों की भूख है और वो रूकने वाले नहीं है।”