• Home
  • News
  • Virat Kohli and Krunal Pandya Bhangra Celebration after Royal Challengers Bengaluru Won IPL 2026 Title

IPL 2026: सिर पर ट्रॉफी रखकर नाचे क्रुणाल पंड्या, कोहली का भांगड़ा तो कमाल था भई!

ट्रॉफी लेकर जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम होटल पहुंची जश्न की तैयारी हो चुकी थी. ढोल बजने शुरू हुए और ट्रॉफी के साथ क्रुणाल पंड्या का डांस भी शुरू हो गया. और फिर इस जश्न में जल्द ही विराट कोहली भी शामिल हो गए.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 01, 2026, 08:21 AM IST

Published On Jun 01, 2026, 08:21 AM IST

Last UpdatedJun 01, 2026, 08:21 AM IST

Krunal Pandya and Virat Kohli celebration after winning IPL Trophy 2026

Krunal Pandya and Virat Kohli celebration after winning IPL Trophy 2026 (AI generated Image)

विराट कोहली और ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या का एक वीडियो देर रात सामने आया और आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ये दो सितारे आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद जमकर जश्न मना रहे हैं. विराट कोहली ने जैसे ही विनिंग शॉट लगाया आरसीबी के फैंस से भरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम जिसमें करीब 90 हजार लोग बैठे थे, खुशी से झूम उठे. मैदान यह गुजरात टाइटंस का था लेकिन ज्यादातर फैंस आरसीबी के ही थे. और वहां जो जश्न शुरू हुआ वह सब जगह नजर आया. टीम के खिलाड़ी भी अपनी इस कामयाबी का पूरा लुत्फ उठाते दिखे. जैसी ही ट्रॉफी के साथ टीम होटल में पहुंची तो वहां ढोल वाले पहले से इंतजार कर रहे थे. और वहीं ढोल बजने शुरू हो गए. और इसमें क्रुणाल और कोहली ने जमकर भांगड़ा किया.

लगातार दूसरी बार आरसीबी चैंपियन

रविवार, 31 मई को आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगाकर दूसरी बार आईपीएल जीता है. आरसीबी के फैंस के लिए यह बड़ा लम्हा है कि जिस टीम को ट्रॉफी के लिए 18 साल का इंतजार करना पड़ा उसने अब बैक-टु-बैक ट्रॉफी जीती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रुणाल और कोहली ने किया जीत के बाद भांगड़ा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में आरसीबी ने धमाकेदार जीत हासिल की. फैंस टीम की इस लगातार दूसरी जीत के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक आरसीबी की इस जीते का जश्न मनाया जा रहा है. आरसीबी ने खुद एक वीडियो शेयर किया है जिसमें क्रुणाल ढोल पर नाच रहे हैं. क्रुणाल ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा करते हैं और नाचते-नाचते ट्रॉफी को सिर पर उठा लेते हैं. और फिर जल्द ही विराट कोहली भी उनके साथ शामिल हो जाते हैं. वह भी ताल से ताल मिलाकर भांगड़ा करने लगते हैं. इस सेलिब्रेशन से पता चलता है कि आखिर ट्रॉफी की यह जीत टीम के लिए कितने मायने रखती है. कोहली ने टी-शर्ट और शॉट्स पहने हैं. उनके कांधे पर एक बैग है लेकिन कोहली नाचने में भला कहां पीछे हटते हैं. इस वीडियो के साथ आरसीबी ने कैप्शन दिया है- Celebration rukenge nahi ft. Krunal Pandya.

क्रुणाल पंड्या की 5वी आईपीएल ट्रॉफी

क्रुणाल पंड्या की बात करें तो यह उनकी पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी है. इस मामले में उन्होंने अपने भाई हार्दिक पंड्या की बराबरी कर ली. आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी रोहित शर्मा (एक डेक्कन चार्जर्स और पांच मुंबई इंडियंस) और अंबाती रायडू (तीन मुंबई इंडियंस और तीन चेन्नई सुपर किंग्स) के नाम हैं. इन दोनों ने छह-छह ट्रॉफी जीती हैं. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (पांच चेन्नई सुपर किंग्स) और हार्दिक पंड्या (चार मुंबई इंडियंस और 1 गुजरात टाइटंस) का नाम आता है. पंड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए तीन और आरसीबी के लिए दो ट्रॉफी जीती हैं. इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड और आदित्य तरे भी पांच-पांच ट्रॉफी जीती हैं. ये सभी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे.

पिछले साल भी इसी मैदान पर आरसीबी बनी थी चैंपियन

आरसीबी ने बीते साल इसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम मैदान पर पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी. इसके साथ ही वह लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी में चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने ऐसा किया था. इतना ही नहीं एक से ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब चौथी टीम बन गई है. चेन्नई और मुंबई ने पांच-पांच बार और कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है. वहीं लगातार 9वें सीजन क्वॉलिफायर 1 जीतकर ट्रॉफी जीतने वाली टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की है.

कैसा रहा आरसीबी बनाम गुजरात टाइंटस फाइनल मैच का हाल

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए रजत पाटीदार की टीम ने कमाल का खेल दिखाया. गुजरात को जो शुरुआत में झटके में डाला उससे शुभमन गिल की टीम उबर नहीं पाई. गुजरात की टीम 5 विकेट पर 188 रन ही बना सकी. और इसके बाद विराट कोहली की दमदार हाफ सेंचुरी ने बेंगलुरु का काम आसान कर दिया. कोहली ने 42 गेंद पर 75 रन की पारी खेली. इस पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे. यह आईपीएल के प्लेऑफ में विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick