- क्रिकेट न्यूज़
- News
- virat kohli and naveen ul haq commenting on instagram stories goes viral
मैदान पर लड़ाई के बाद इंस्टाग्राम पर भिड़े कोहली और नवीन उल हक!
विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच जबर्दस्त लड़ाई हुई. दोनों ने एक-दूसरे के लिए बहुत गुस्सा जाहिर किया. विराट और नवीन का मतभेद अब इंस्टाग्राम पर आ गया है.
Published On May 02, 2023, 12:37 PM IST
Last UpdatedMay 02, 2023, 12:37 PM IST
naveen ul haq and Virat kohli fight
लखनऊ: विराट कोहली सोमवार को मैदान पर काफी आक्रामक नजर आए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का यह सुपरस्टार लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में और मुकाबले के बाद बहुत ही जोश में नजर आए. मैच के दौरान वह अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक से भिड़ गए. मैच के बाद भी दोनों के बीच तल्खी देखी गई जब नवीन ने कोहली से हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर से लड़ाई हो गई.
विराट कोहली ने इसके बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया- सब कुछ जो आप सुनते हैं वह राय होती है. वह तथ्य नहीं होता. जो भी हम देखते हैं वह नजरिया होता है, सच नहीं.
इसके बाद अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज ने भी सोशल मीडिया पर रिऐक्शन दिया है- उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘आपको वही मिलता है जो आप डिजर्व करते हैं. ऐसा ही होना चाहिए और ऐसा ही होता है.’
मैच के बाद विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच लड़ाई हुई थी. दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाते समय भी एक-दूसरे से आक्रामक अंदाज में बात की थी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने नवीन को रोककर मामले को शांत किया.
मैच के बाद क्या विवाद हुआ…
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद माहौ
ल बहुत गर्म हो गया. सबसे पहले दोनों टीमों के हाथ मिलाने के दौरान काइल मेयर्स और कोहली के बीच में कुछ बहस हुई. गौतम गंभीर ने मेयर्स को हटाया और फिर वो कोहली से बहस करने लगे. यहां अमित मिश्रा को बीच में आना पड़ा और फिर कई सारे खिलाड़ी बीच-बचाव करने आ गए. अंत में कोहली और केएल राहुल लंबी बातचीत करते नजर आए जिसे देख लगा कि अब मामला शांत हो गया है.