add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित- विराट अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप... बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया बड़ा बयान

भारत के बैटिंग कोच ने कहा, सोशल मीडिया पर आप काफी चीजें ऐसी देखते हैं तो मैं देखने से बचता हूं, मैं जहां से देखता हूं, वहां बहुत कुछ सकारात्मक है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 13, 2026 9:43 PM IST

Sitanshu Kotak on Rohit Sharma and Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों दिग्गजों ने धमाल मचाया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पहले वनडे में कोहली ने 93 रन की पारी खेली. इस बीच भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान सामने आया है. सितांशु कोटक ने मंगलवार को कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी समेत भारत की दीर्घकालिन वनडे रणनीति बनाने में सक्रिय रूप से शामिल हैं. कोटक ने कहा कि दोनों सुपरस्टार बल्लेबाज मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत टीम प्रबंधन के साथ जुड़े हुए हैं.

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले कहा, वे रणनीति बनाते हैं, अब चूंकि वे एक ही प्रारूप खेल रहे हैं तो वे चाहते हैं कि भारत सारे मैच जीते.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दोनों दिग्गज अपना अनुभव साझा करते हैं: कोटक

उन्होंने कहा, दोनों के पास इतना अनुभव है कि वे बाकी खिलाड़ियों के साथ विचार साझा करते हैं और चर्चा करते हैं, वे गौतम के साथ वनडे प्रारूप पर बात करते हैं और साउथ अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिये हमारी रणनीति पर भी. कोटक ने कहा, अधिकांश समय मैं वहां होता हूं और अगर मैं सुन रहा हूं तो वे अपना अनुभव साझा करते हैं, मैं उन्हें हमेशा बात करते हुए देखता हूं, सोशल मीडिया पर आप काफी चीजें ऐसी देखते हैं तो मैं देखने से बचता हूं, मैं जहां से देखता हूं, वहां बहुत कुछ सकारात्मक है.

वनडे में नए नियम का ध्यान रखना होगा: कोटक

पिछले कुछ महीने से कोहली, रोहित और नये कोचिंग ढांचे के आपसी समीकरणों को लेकर काफी अटकलें लगाई जाती रही हैं. कोटक ने कहा कि मार्च में टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद भारत को 34वें ओवर के बाद एक नयी गेंद के नियम को ध्यान में रखकर अपनी बल्लेबाजी पर फिर काम करना होगा.

खेलने के हालात में बदलाव के बाद अब गेंदबाजी करने वाली टीम को 35वें से 50वें ओवर के बीच दो गेंदों में से एक चुननी होगी. उन्होंने कहा, टी20 विश्व कप के बाद वनडे अधिक होंगे, हमें यह नया नियम ध्यान में रखना होगा कि 34वें ओवर के बाद सिर्फ एक गेंद रहेगी.

इनपुट- भाषा