add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अगले हफ्ते शुरू होने वाली टीम इंडिया की ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे रोहित-कोहली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अगले हफ्ते से खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू कर सकता है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 15, 2020 7:34 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगले हफ्ते से शुरू होने वाली टीम इंडिया (Team India) की ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बीसीसीआई के राजस्व अधिकारी अरुण धूमल ने ये एएफपी को दिए बयान में ये बात कही।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच बीसीसीआई अगले हफ्ते से भारतीय खिलाड़ियों के ट्रेनिंग शुरू करना चाहती है। जहां एक तरफ 17 मई के बाद शुरू होने वाले लॉकडाउन 4.0 के साथ केंद्र सरकार नियमों में ढील देने की शुरुआत करेगी, वहीं इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित मुंबई शहर में लॉकडाउन के नियमों में खास छूट नहीं मिलेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज कोहली और रोहित लॉकडाउन के दौरान मुंबई में स्थित अपने घर में हैं। ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों का ट्रेनिंग में शामिल हो पाना मुश्किल है।

मुंबई में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। धूमल ने कहा, “कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ी जो मुंबई में हैं, उनके लिए प्रतिबंध कड़ा होगा और वो शायद वहीं रहें।”

बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित की जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में धूमल ने कहा, “लॉकडाउन के नियमों को देखते हुए फिलहाल हम ऑनलाइड मॉडल और एप पर काम कर रहे हैं। कोच और सपोर्ट स्टाफ लगातार खिलाड़ियों के साथ संपर्क में बने हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “हर कोई मैदान पर उतरने के लिए उत्सुक होगा और विचार ये है कि जब भी हम क्रिकेट को फिर से शुरू करने के लिए तैयार होंगे, वो (खिलाड़ी) अपना 100 प्रतिशत देने में सक्षम होंगे।”