Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 10, 2026 11:48 AM IST

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले शुक्रवार को यहां हुए अभ्यास सत्र में शानदार लय में नजर आए. दोनों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. वहीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह के मजे भी लिए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से तीन मैचों की वनडे और फिर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. विजय हजारे ट्रॉफी में दो-दो मैच खेलने के बाद कोहली और रोहित ने भारतीय तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ लगभग डेढ़ घंटे तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया.
घरेलू क्रिकेट की इस प्रमुख प्रतियोगिता में 77 और 131 रन की पारियां खेलने वाले कोहली ने स्पिन और तेज दोनों तरह के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. नेट में एक पिच पर थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ गेंद के असमान उछाल ने भी इस स्टार बल्लेबाज को अतिरिक्त चुनौती दी.
𝗥𝗼𝗞𝗼 𝗥𝗲𝗹𝗼𝗮𝗱𝗲𝗱 🔁
— BCCI (@BCCI) January 10, 2026
Virat Kohli 🤝 Rohit Sharma ready for the #INDvNZ ODIs 💪#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli | @ImRo45 pic.twitter.com/8xWIo7CtBm
भारत के मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज इस तीन घंटे लंबे अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वे गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए खेल रहे थे. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और नेट सत्र में सहजता से बल्लेबाजी की. गिल दिसंबर के अंत में पैर की उंगली में चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए थे.
टीम ने गुरुवार को भी यहां कोटाम्बी स्थित बीसीए स्टेडियम में अभ्यास किया था.यह मैदान रविवार को पहली बार पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा.
वहीं प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली मजेदार मूड में नजर आए. विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह के मजे लिए और वह भारत ते युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की दौड़ने की स्टाइल की नकल करते दिखे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Virat Kohli is mimicking Arshdeep Singh’s running style 😂❤️ pic.twitter.com/RbobLlmn5S
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) January 9, 2026TRENDING NOW
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी, दूसरा मैच 14 जनवरी और तीसरा मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
