Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 23, 2025 5:34 PM IST

बेंगलुरु: विजय हजारे वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट (Vijay Hazare Trophy) की शुरुआत बुधवार 24 दिसंबर से हो रही है. और इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) सहित कई टॉप भारतीय क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे. इनके अलावा भी कई स्टार खिलाड़ी इस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. इससे इस टूर्नामेंट की जिसमें इन दिग्गज खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने और अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा.
विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले स्टार खिलाड़ियों की कतार में ऋषभ पंत (Rishabh Pant), शुभमन गिल (Shubman Gill), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) जैसे नाम भी शामिल हैं, लेकिन कोहली (Virat Kohli) और रोहित (Rohit Sharma) जितनी सुर्खियां किसी और को नहीं मिलतीं.
कोहली और रोहित को इसलिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलना पड़ रहा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम दो मैच में खेलने (Vijay Hazare Rules) ही होंगे.
कोहली 15 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलेंगे. उनका और रोहित का इस टूर्नामेंट में खेलने का सीधा मतलब है कि यह दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में विकसित हो रहे शक्ति समीकरणों से अछूते नहीं हैं. यह दोनों खिलाड़ी अभी क्रिकेट जगत के स्टार हैं लेकिन क्रिकेट नजरिए में तेजी से बदलाव हो रहा है जिसका असर इन दोनों पर पड़ना लाजमी है.
रोहित ने यह साफ कर दिया है कि वह मुंबई की तरफ से सिक्किम और उत्तराखंड के खिलाफ जयपुर में 24 और 26 दिसंबर को होने वाले पहले दो मैच खेलेंगे. कोहली ने मुंबई में भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ (Sanjay Bangar) के साथ प्रैक्टिस की. उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह दिल्ली के लिए कौन से दो या तीन मैच खेलेंगे.
दिल्ली एलीट ग्रुप डी में बेंगलुरु में आंध्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. यह मैच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेला जाएगा क्योंकि कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) ने सुरक्षा कारणों से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy) में मैचों के आयोजन को अनुमति नहीं दी. दिल्ली का अगला मुकाबला गुजरात (Delhi vs Gujarat) से होगा.
कोहली के मंगलवार रात बेंगलुरु (Virat Kohli in Bengaluru) पहुंचने के बाद से ही ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह स्टार बल्लेबाज इन दोनों मैच में खेलेगा. विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare) में निराशाजनक प्रदर्शन का अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए उनके चयन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन कोहली और रोहित (Kohli and Rohit) इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि उनका दायरा सिकुड़ता जा रहा है. वे जानते हैं कि युवा खिलाड़ी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं.
भारत की टी20 विश्व कप टीम (Indian Team T20 World Cup) से गिल को बाहर करना और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali) में शानदार प्रदर्शन के दम पर ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम में शामिल करना, इस बात का गंभीर संकेत है कि अगर कोहली और रोहित सहजता से रन नहीं बना पाते हैं तो उनके साथ क्या हो सकता है.
रोहित और कोहली (Rohit Sharma and Virat Kohli) के अलावा कई अन्य सीनियर खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे. इन खिलाड़ियों में पंत भी शामिल है जो टेस्ट क्रिकेट की टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं लेकिन सीमित ओवरों की टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं.
पंत विजय हजारे टूर्नामेंट (Vijay Hazare) में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करेंगे. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अगस्त 2024 के बाद से वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेल रहे हैं.
गिल आगामी टी20 विश्व कप के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद लय हासिल करने कोशिश करेंगे. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पंजाब के लिए खेलते हुए अपनी निराशा को दूर करने का प्रयास करेगा. गिल के लिए यह अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले एक अच्छा प्रैक्टिस होगी, जिसमें वह भारत की कप्तानी करेंगे.
इस टूर्नामेंट में चयनकर्ताओं की निगाह तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी टिकी रहेगी. कुछ साल पहले मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के बाद से कोई भी अन्य तेज गेंदबाज ऐसा करने में सफल नहीं रहा है. भारतीय टीम में शामिल तेज गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna), हर्षित राणा (Harshit Rana) और आकाश दीप (Akash Deep) के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है.
इस संदर्भ में गुरजपनीत सिंह (तमिलनाडु), गुरनूर बरार (पंजाब), युद्धवीर सिंह (जम्मू कश्मीर), अनुज ठकराल (हरियाणा) और साकिब हुसैन (बिहार) आदि खिलाड़ियों में चयनकर्ताओं की विशेष रुचि होगी.
मैच सुबह नौ बजे शुरू होंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
