कचरा फेंकने पर डांट लगाना पड़ा भारी, विराट-अनुष्का को मिला लीगल नोटिस

विराट कोहली ने 16 जून को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें अनुष्का ने एक शख्स को सड़क पर कचरा फेंकने के लिए डांटा था।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 24, 2018, 11:07 AM IST

Published On Jun 24, 2018, 11:07 AM IST

Last UpdatedJun 24, 2018, 11:07 AM IST

Virat Kohli, Anushka Sharma © IANS

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ आज एक लीगल नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस उस शख्स ने भेजा है, जिसे अनुष्का ने सड़क पर कचरा फेंकने के लिए डांट लगाई थी। कोहली ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया दो पक्षों में बंट गए थे। कुछ लोगों ने अनुष्का-विराट की इस पहल की तारीफ की थी, वहीं कई लोगों ने इसे पब्लिकसिटी स्टंट बताया था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/west-indies-vs-sri-lanka-3rd-test-day-1-shane-dowrich-jason-holder-survives-as-hosts-score-1325-at-sumps-721960″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अरहान सिंह नाम के इस शख्स ने शनिवार को कोहली और अनुष्का को लीगल नोटिस भेजा है। एएनआई को दिए बयान में अरहान ने कहा, “मेरे लीगल एडवाइजर ने श्रीमान विराट कोहली और श्रीमती अनुष्का शर्मा कोहली को नोटिस भेजा है। अब पूरा मामला कोर्ट में है, फिलहाल इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। निष्पक्ष होकर मैं उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार करूंगा।”

16 जून को विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें अनुष्का एक शख्स को अपनी कार में बैठकर सड़क पर कचरा फेंकने के लिए डांट रही थी। कोहली ने इस वीडियो के साथ किए पोस्ट में लिखा था कि, “कुछ लोगों को सड़क पर कचरा फेंकते देखा, उन्हें अच्छा सबक सिखाया। लक्जरी कार में चलते हैं और उनका दिमाग हवा खाने चला जाता है। इस तरह के लोग देश को साफ रखेंगे? हां सही है!! अगर आपको भी कुछ गलत होता दिखे को ऐसा ही करेंगे और जागरुकता फैलाएं।”

विराट या अनुष्का की तरफ से इस नोटिस को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी बीच कोहली आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए यूके के लंबे दौरे पर रवाना हो गए हैं।

Editor's Pick