×

कोहली- अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, क्या लियोनेल मेस्सी से होगी मुलाकात ?

विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद वापस लंदन लौट गए थे, मगर लियोनेल मेस्सी के दौरे के बीच वह वापस भारत लौट आए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 13, 2025 5:31 PM IST

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार को लंदन से भारत वापस लौटे. दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद वापस लंदन लौट गए थे, मगर अचानक उनके भारत लौटने के बाद इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि उनकी मुलाकात फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी से हो सकती है, जो इस समय भारत में हैं.

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शनिवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई पहुंचे. मुंबई के कलिना एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोहली के अचानक लौटने को लेकर कई सवाल भी हैं, मगर सबसे ज्यादा उनके फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी से मिलने की चर्चा है.

दुनिया के मशहूर फुटबॉलर अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने शनिवार की सुबह कोलकाता में लैंड किया. कोलकाता से हैदराबाद और फिर उनके मुंबई जाने का कार्यक्रम है. कोलकाता में मेस्सी ने केकेआर के मालिक और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान से भी मुलाकात की.

कोलकाता में मेस्सी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी

फुटबॉल के दीवानों के लिए जो जीवन का सबसे सुखद अनुभव हो सकता था, वह शनिवार को बुरी याद में बदल गया क्योंकि बड़ी रकम खर्च कर टिकट खरीदने के बावजूद हजारों प्रशंसकों ने अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेस्सी की एक साफ झलक नहीं मिल पाने से निराशा में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम के अंदर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

TRENDING NOW

मेस्सी का विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन का बहुप्रचारित दौरा 2011 के बाद इस मैदान पर उनकी यह पहली उपस्थिति थी लेकिन यह एक अव्यवस्थित घटना बन गई. प्रशंसकों की भीड़ द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़ने, तोड़-फोड़ और पुलिस के हस्तक्षेप से यह आयोजन फीका पड़ गया. इस कार्यक्रम को फुटबॉल के महानतम वैश्विक सितारों में से एक के उत्सव के रूप में प्रचारित किया गया था लेकिन यह पूरी तरह से अराजकता में बदल गया.