×

विश्व कप से पहले अपनी क्षमता आंकने के लिए एशिया कप एक शानदार मंच: विराट कोहली

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के अलावा यूएई होगी पांचवी टीम

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 23, 2016 5:53 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आराम फरमाने के बाद विराट एक बार फिर से मैदान में आने को बेताब हैं © Getty Images
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आराम फरमाने के बाद विराट एक बार फिर से मैदान में आने को बेताब हैं © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का कहना है कि बुधवार से शुरू हो रहा एशिया कप आने वाले टी-20 विश्व कप से पहले टीम को परखने का अच्छा मंच है। एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला मेजबान बांग्लादेश से होगा। पहली बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में हो रहा है। कोहली ने मंगलवार को मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “विश्व कप में हालात यहां से ज्यादा अलग नहीं होंगे। हम वहां एशिया कप में भाग लेने वाली टीमों के खिलाफ कभी न कभी खेलेंगे। इसलिए विश्व कप से पहले हम जितनी टीमों के खिलाफ खेलेंगे, उतना ही हमें उन्हें समझने में आसानी होगी। ALSO READ: भारत बनाम बांग्लादेश(प्रिव्यु): जीत के साथ एशिया कप का अभियान शुरू करना चाहेगी भारतीय टीम

विराट ने आगे कहा, “एशिया कप हमेशा से ही एक चुनौती भरा टूर्नामेंट रहा है। यह उप-महाद्वीप की टीमों के लिए एक छोटा-सा टूर्नामेंट है। यह उप-महाद्वीप की टीमों के खिलाफ अपने आप को परखने का मंच है।” महेन्द्र सिंह धौनी के अभ्यास सत्र में चोटिल हो जाने के बाद चयनकर्ताओं ने पार्थिव पटेल को टीम में रिजर्व विकेट कीपर के तौर पर शामिल किया है। कोहली ने इस पर कहा, “पार्थिव के आने के बाद हमें देखना होगा कि उन्हें खेलाने की स्थिति आती है या नहीं। हमें अपनी बल्लेबाजी क्रम के मुताबिक सबसे अच्छी टीम चुननी पड़ेगी। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं है।

TRENDING NOW

साल 2016 में भारतीय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की 3-0 से जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विराट को आराम दिया गया था। एक सीरीज में आराम फरमाने के बाद विराट फिर से अपने बल्ले की धार दिखाने के लिए बेताब हैं।