add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विराट कोहली को लगा चश्मा, लेकिन क्यों?

कोहली को आगामी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 4, 2016 1:09 PM IST

विराट कोहली Pic Courtesy: Virat Kohli’s Instagram account
विराट कोहली Pic Courtesy: Virat Kohli’s Instagram account

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई वनडे और टी20 सरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली घर वापसी के बाद अब काफी बढ़िया मूड में नजर आ रहे हैं। कोहली आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब सक्रिय हो रहे हैं। आजकल वह इंस्टाग्राम पर अपनी उपस्थिति ज्यादा दर्ज करा रहे हैं और उनके फैन्स यह बहुत पसंद कर रहे हैं। चाहे वह फिटनेस का क्रेज हो या टीम के खिलाड़ियों के साथ बाहर जाना या हो खुद की सेल्फी, आजकल वह अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर खूब डाल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो साझा की जिसमें वह बड़े-बड़े ग्लासों वाला चश्मा लगाए हुए हैं। यह फोटो उनके चाहने वालों के बीच अब वायररल हो चुकी है जो उन्हें उनकी प्रतिभा के लिए ही नहीं बल्कि उनके लुक के लिए भी उन्हें पसंद करते हैं। ये भी पढ़ें: जाने क्रिकेटरों की महंगी कारों के बारे में, किस क्रिकेटर के पास है कौन सी कार

कोहली ने यह फोटो अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों अकाउंट पर पोस्ट की है। ट्विटर पोस्ट में इस संबंध में उन्होंने खुलासा करते हुए लिखा कि उन्होंने यह चश्मा अपने पढ़ने के शौक को पूरा करने के लिए लगाया है। उन्होंने लिखा है, “घर वापस आए। मैंने अपना पढ़ाई वाला चश्मा लगा लिया है। मेरे अंदर का पढ़ाकू खुश हुआ।” कोहली ने किन्हीं अनजान कारणों के कारण इंस्टाग्राम से थोड़ी देर बाद फोटो हटा लिया था। लेकिन जब उनके फॉलोअरों ने उस फोटो को डालने के लिए कहा तो कोहली अपने आपको रोक नहीं सके और फोटो फिर से डाल दी। कोहली ने इस बार फोटो डालते हुए कैप्शन दिया। लगता है पिक्चर डिलीट करके मैंने कोई पाप कर दिया है। हाहा माफ करो दोस्तों” उन्होंने एक बार फिर से अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source