add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विराट ने मंगाया नया फिटनेस डिवाइस

एक गोलमटोल दिल्ली वाले से एक सुपर फिट क्रिकेटर के रूप में खुद को बदल चुके हैं विराट कोहली

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 19, 2016 6:56 PM IST

विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे फिट क्रिकेटरों में एक हैं © Getty Images
विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे फिट क्रिकेटरों में एक हैं © Getty Images

मौजूदा समय में जितनी क्रिकेट खेली जा रही है उसमें खिलाड़ी का पूरी तरह से फिट होना बहुत जरूरी है। फिटनेस अच्छा होने से खिलाड़ी ना सिर्फ बल्लेबाजी के दौरान बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौजूदा भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में शामिल विराट कोहली ने अपनी फिटनेस लेवल को और बढ़ाने के लिए अपने फिटनेस सेशन में तकनीक का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। विराट ने खुद के लिए टेक्नोशेप नाम के फिटनेस डिवाइस को मंगाया है, यह डिवाइस विराट के कार्डियो सेशन में मदद करेगा। ALSO READ: दीपिका पादुकोण ने कहा, कोहली तुम्हारा हमारे परिवार में स्वागत है

भारतीय टीम की रन मशीन बन चुके विराट टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में शामिल हैं। विराट ने एक गोलमोल दिल्ली के लड़के से एक सुपर फिट क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से खुद को बदला है वो काबिलेतारीफ है। आईपीएल में बैंगलोर के लिए खेलने वाले साथी खिलाड़ी सरफराज खान ने विराट के बारे में बताया कि विराट कुछ खाता ही नहीं है, क्या शानदार फिटनेस है उसका। ALSO READ: सही वक्त आने पर संन्यास लेंगे धोनी: रवि शास्त्री

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट ना सिर्फ बल्लेबाजी में सरफराज जैसे खिलाड़ियों के लिए मिसाल है बल्कि फिटनेस के क्षेत्र में भी विराट युवाओं के आदर्श बनते जा रहे हैं। विराट ने हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी परफेक्ट बॉडी को एक सेल्फी के माध्यम से दिखाया था। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आराम दिये जाने के बाद भी विराट ने अपनी फिटनेस लेवल को बनाए रखने के लिए जिम जाकर पसीना बहाना जारी रखा था।