add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में बिक रहा विराट कोहली का बल्ला, कीमत कर देगी हैरान

विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नजरें होगी. ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने 13 टेस्ट मैच खेले हैं, 13 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में उन्होंने 54.08 की औसत से उन्होंने 1352 रन बनाए हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 21, 2024 10:31 AM IST

Virat Kohli Bat Price in Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले टेस्ट में 22 नवंबर से आमने-सामने होगी. इस सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस में गजब का उत्साह है. पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट को देखने के लिए भारी भीड़ जुटने का अनुमान है. ऑस्ट्रेलिया में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर भी दीवानगी है. फैंस कोहली की एक झलक पाने को बेकरार नजर आते हैं. फैंस को उम्मीद है कि कोहली इस सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे.

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट कोहली के बैट एक दुकान पर बिकता नजर आ रहा है, जिसकी कीमत हैरान करने वाली है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया वायरल हुए वीडियो में एक पॉडकास्टर ऑस्ट्रेलिया में एक स्पोर्ट्स शॉप में पहुंचा है, जिसका नाम ग्रेग चैपल स्पोर्ट्स सेंटर है. पॉडकॉस्टर इस शॉप पर विराट कोहली के बैट को दिखाते हुए बताता है कि इसे भारतीय टायर कंपनी ‘एमआरएफ’ स्पॉन्सर करती है, इसलिए उनके बैट पर अंग्रेजी के अक्षरों में ‘MRF’ लिखा है. ऑस्ट्रेलिया में कोहली का बैट 2,985 डॉलर्स का बिक रहा है, जो भारतीय रकम में करीब एक लाख 65 हजार रुपये के बराबर है. इस बैट पर विराट कोहली का ऑटोग्राफ भी नजर आ रहा है.

TRENDING NOW

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है. ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने 13 टेस्ट मैच खेले हैं, 13 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में उन्होंने 54.08 की औसत से उन्होंने 1352 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से छह शतक और चार अर्धशतक निकले हैं.