×

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड

इंस्टाग्राम पर सबसे चर्चित क्रिकेटरों में भारत के सचिन तेंदुलकर कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 28, 2015 2:03 PM IST

विराट कोहली के माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं © Getty Images
विराट कोहली के माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं © Getty Images

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर की संख्या को पार कर लिया है। इंस्टाग्राम पर यह रिकॉर्ड कायम करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली के ट्विटर पर भी सबसे ज्यादा 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने फैन्स को धन्यवाद देने के लिए लिखा, “1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए, वास्तव में एक बड़ा जखीरा। लोगों के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सभी को प्यार।” इंस्टाग्राम पर सबसे चर्चित क्रिकेटरों में भारत के सचिन तेंदुलकर कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सचिन के इंस्टाग्राम पर 977,000 फॉलोअर्स हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स के 566,000 फॉलोअर्स हैं। क्रिस गेल के(433,00), युवराज सिंह के(402,000) और डेल स्टेन के(359,000) के इस साइट पर फॉलोअर्स हैं। ये भी पढ़ें: मार्टिन गप्टिल ने लगाया वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

koli

कोहली ने इसी साल सितंबर में ट्विटर पर अपने 8 मिलियन फॉलोअर पूरे किए थे। इसके साथ ही वह विश्व के सबसे चर्चित खिलाड़ी बन गए थे। महेंद्र सिंह धोनी के पिछले साल दिसंबर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली के कप्तान बनने के साथ उनकी फैन फॉलोइंग और तेजी से बढ़ी है। कोहली जब से कप्तान बने हैं तब से वह भारत को लगातार दो टेस्ट सीरीजों में जीत दिला चुके हैं। ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया- दूसरा टेस्ट: स्मिथ और ख्वाजा ने जमाया अर्धशतक, मजबूत स्थिति मे ऑस्ट्रेलिया

TRENDING NOW

कोहली की ही कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। कोहली ने वनडे क्रिकेट में भी दमदार बल्लेबाजी की है और वह इस फॉर्मेट में 7000 वनडे रनों के करीब हैं। कोहली ने हाल ही में अपना निजी क्लोथिंग ब्रांड रांग लॉन्च किया है जिसे वह जब भी उन्हें समय मिलता है प्रमोट करते रहते हैं। कोहली हाल ही में अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए मुंबई आए थे जिस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई कई बातें साझा की थीं।