- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli becomes 1st Indian to go past 900 ratings in ICC ODI rankings
आईसीसी वनडे रैंकिंग में 900 रेटिंग हासिल करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली
भारतीय कप्तान फिलहाल 909 अंको के साथ वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं।
Published On Feb 20, 2018, 03:07 PM IST
Last UpdatedFeb 20, 2018, 03:07 PM IST
विराट कोहली © AFP
भारतीय कप्तान विराट कोहली हर दिन सफलता की नई ऊंचाईयां छू रहे हैं। हाल ही में अपनी कप्तान में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका में पहली बाई लैटरल सीरीज जिताने के बाद कोहली ने एक और बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। ताजा जारी आईसीसी वनडे रैंकिग में 909 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर मौजूद कोहली 900 से ज्यादा रैंकिंग हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले किसी भी भारतीय बल्लेबाज को आईसीसी वनडे रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग नहीं मिली थी। वैसे सर्वश्रेष्ठ वनडे रेटिंग का रिकॉर्ड आज भी महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के नाम है। वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज को 1985 में 935 रेटिंग मिली थी।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/zimbabwe-cricket-board-asks-icc-to-help-them-with-financial-crisis-687389″][/link-to-post]
इस उपलब्धि को हासिल करते ही कोहली वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स, ब्राइन लारा, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, एबी डी विलियर्स ये कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं। गौरतलब है कि आखिर साल 1991 में किसी बल्लेबाज ने वनडे रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के डीन जोन्स ने 1991 में 918 की रेटिंग हासिल की थी। अब 27 साल बाद कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिसने 900 का आंकड़ा पार किया है।
कोहली फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 18 फरवरी को जोहान्सबर्ग में खेला गया पहला टी20 मैच भारतीय टीम ने आसानी से जीत लिया था। दूसरा मैच कल यानि कि 21 फरवरी को सेंचुरियन के स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।