• Home
  • News
  • Virat Kohli becomes most popular Indian celebrity on Facebook, beats Salman Khan

विराट आगे और भारत का हर सेलेब्रिटी पीछे, फैंस ने बनाया नंबर 1

फेसबुक में विराट कोहली के सबसे ज्यादा फैंस बने

Edited By : Anoop Dev Singh |Jun 25, 2017, 04:03 PM IST

Published On Jun 25, 2017, 04:03 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2017, 04:03 PM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले और दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज विराट कोहली फेसबुक की पिच पर भी सुपरहिट हो गए हैं। विराट कोहली ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसी मशहूर इंडियन सेलीब्रिटीज़ को पछाड़ दिया है। दरअसल फेसबुक पर विराट कोहली के फॉलोवर्स की संख्या 35,725,719 हो गई है। इससे पहले इंडियन सेलीब्रिटीज़ में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के थे।

सलमान खान के फेसबुक पर 35,116,924 फॉलोवर्स थे जिन्हें विराट कोहली ने पीछे छोड़ दिया। सलमान के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं जिनके 340,48,200 फॉलोअर्स हैं। चौथे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा हैं, 5वें नंबर पर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह हैं वहीं छठे स्थान पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं जिनके फेसबुक पर 288,536,442 फॉलोअर्स हैं। अब इन सबको पछाड़ते हुए विराट कोहली की फेसबुक फॉलोवर्स के मामले में बादशाहत कायम हो गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फेसबुक पर कोहली की फैन फॉलोइंग कितनी विराट है इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इस 29 वर्षीय क्रिकेटर का करियर सलमान खान के करियर से काफी कम है। इसके बावजूद भी अपने खेल से विराट कोहली ने इतने फैन्स बना लिये कि आज वो सलमान से भी आगे निकल गए हैं। अब आइसीसी क्रिकेट रैंकिंग में नंबर वन के ताज के साथ ही विराट फेसबुक पर भी टॉप पर पहुंच गए हैं। ये भी पढ़ें-‘विराट कोहली को ही टीम इंडिया का ‘बॉस’ होना चाहिए’

विराट कोहली इस समय सफलता के शिखर पर हैं, उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने स्पोर्ट्स ऐक्सेसरीज बनाने वाली मशहूर कंपनी प्यूमा के साथ 100 करोड़ की डील साइन की थी, जिसके तहत उन्हें प्यूमा ने भारतीय मार्केट के लिए अपना ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया था। विराट कोहली इतनी बड़ी डील साइन करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए थे।

Editor's Pick