add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

1736 दिन बाद बड़ा कारनामा... विराट कोहली फिर बने 'किंग', रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

विराट कोहली लगभग पांच साल बाद नंबर वन बने हैं. इससे पहले वह 2021 में बाबर आजम को पीछे छोड़कर नंबर-1 की रैंकिंग हासिल की थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 14, 2026 2:52 PM IST

ICC ODI Rankings: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बड़ा कारनामा किया है. विराट कोहली आईसीसी की ताजा वनडे रैकिंग में नंबर वन पर पहुंच गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है. विराट कोहली लगभग पांच साल (1736 दिन) बाद नंबर वन बने हैं. विराट कोहली ने 785 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ टॉप का स्थान हासिल किया है.

विराट कोहली इससे पहले साल 2021 तक वनडे रैकिंग में टॉप पर थे, तब पाकिस्तान के बाबर आजम ने उनसे यह रैकिंग छीनी थी. आईसीसी की रैंकिंग में रोहित शर्मा को दो पायदान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. न्यूजीलैंड के डेरेल मिशेल नंबर दो की पायदान पर मौजूद हैं. कोहली साल 2013 में भी आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉप-10 में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं. शुभमन गिल पांचवें और श्रेयस अय्यर 10वें नंबर पर मौजूद हैं.

शानदार फॉर्म में हैं कोहली

कोहली ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था. वहीं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 93 रन की पारी खेली थी. कोहली के शानदार फॉर्म की वजह से रैंकिंग में उन्हें फायदा हुआ है.

वनडे करियर में कोहली कब-कब बने नंबर-1 ?

विराट कोहली ने वनडे में साल 2008 में डेब्यू किया था. अपने वनडे करियर में कोहली तीन बार वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं. वह साल 2013 में पहली बार वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे. हालांकि उन्होंने उस समय अपनी रैंकिंग जल्दी ही गंवा दी थी, उस समय डिविलियर्स ने उनसे वनडे रैंकिंग छीनी थी. इसके बाद कोहली साल 2018 में वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे. कोहली इसके बाद लगभग तीन साल से ज्यादा समय तक वनडे रैंकिंग में टॉप पर रहे. साल 2021 में उन्होंने अपनी टॉप रैंकिंग गंवाई. इसके बाद अब 2026 में उन्होंने एक बार फिर टॉप रैंकिंग हासिल की है.