add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी20 फॉर्मेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 26, 2021 8:06 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 39वें मैच के दौरान टी20 फॉर्मेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे भारतीय कप्तान कोहली आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण में एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोहली ने आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया। पहले ओवर में ट्रेंट बोल्ट की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत करने के बाद कोहली ने चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ छक्का लगाकर 10,000 टी20 रन पूरे किए।

आज के मुकाबले में उतरने से पहले कोहली के नाम 313 टी20 मैचों में 41.61 की औसत और 133.92 की स्ट्राइक रेट से 9,987 रन थे। जिसमें 5 शतक और 73 अर्धशतक शामिल थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मात्र 13 रन और बनाकर भारतीय कप्तान ने 10,000 का आंकड़ा पार कर लिया।