×

आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने विराट कोहली

ऑस्ट्रेलियाई टी20 कप्तान एरन फिंच को पछाड़ कर हासिल किया मुकाम

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 1, 2016 4:52 PM IST

विराट कोहली टी20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं © Getty Images
विराट कोहली टी20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन का अवॉर्ड मिल गया है। विराट आईसीसी की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों टी20 मुकाबले में अर्धशतक जमाने वाले विराट ने सीरीज में कुल 199 रन बनाए। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान एरन फिंच को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। विराट कोहली के 892 प्वाइंट हैं जबकि फिंच 868 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान हैं। विराट कोहली के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में जगह नहीं बना सका है। ALSO READ: टी20 में नंबर 1 टीम बनी टीम इंडिया

तीसरे मैच में भारतीय के लिए विजयी रन बनाने वाले सुरेश रैना 13वें स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा को 16वां स्थान मिला है। अंतिम मैच में बल्लेबाजी का मौका पाने वाले युवराज सिंह को 20वां स्थान मिला है। बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स हैं जबकि चौथा स्थान साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस के पास है। पांचवे और छठे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन ने कब्जा जमाया है। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल सातवीं पायदान पर हैं।

TRENDING NOW

गेंदबाजी की बात करें तो भारत के रविचन्द्रन अश्विन टी20 गेंदबाज की टॉप टेन लिस्ट में एकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन 692 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अश्विन के बाद भारतीय गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग रविन्द्र जडेजा की है। जडेजा 575 प्वाइंट के साथ 18वीं पायदान पर हैं। गेंदबाजों में नंबर एक की पोजीशन सुनिल नरेन के पास है। तीसरे स्थान पर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले शाहिद अफरीदी हैं।