• Home
  • News
  • Virat Kohli Birthday Know his international records

Happy Birthday Kohli: महज तीन साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला, आज रिकॉर्डों के शहंशाह हैं कोहली

बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी की वजह से उनके पिता ने नौ साल की उम्र में ही कोहली का दाखिला वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में करा दिया था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 05, 2022, 09:16 AM IST

Published On Nov 05, 2022, 09:16 AM IST

Last UpdatedNov 05, 2022, 09:16 AM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक कोहली का बल्ला टी-20 विश्व कप 2022 में बोल रहा है. कोहली इस विश्व कप में अब तक तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. 14 साल के इंटरनेशनल करियर में कोहली ने इतने रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसकी वजह से उन्हें रिकॉर्डों का शहंशाह कहा जाता है.

कोहली ने महज तीन साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ा था. बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी की वजह से उनके पिता ने नौ साल की उम्र में ही उनका दाखिला वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में कराया, जहां उनके कोच राजकुमार शर्मा ने उनके खेल को निखारा और आज यह खिलाड़ी वर्ल्ड क्रिकेट पर राज कर रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिकॉर्डों के शहंशाह हैं कोहली:
टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन हैं. कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में माहेला जयवर्धने को पीछे छोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
कोहली के नाम इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 3932 रन है, कोहली के पीछे रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 3811 रन है.
कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 8000 (175 पारी), 9000 (194 पारी), 10000 (205 पारी) और 11000 रन (222 पारी) बनाने का रिकॉर्ड है.
विराट कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 में 50 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं
बतौर कप्तान कोहली ने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. बतौर कप्तान उनके नाम 1421 रन हैं.
दो टीमों के खिलाफ लगातार तीन वनडे शतक लगाने वाले विश्व के एकमात्र खिलाड़ी, कोहली ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया.
एक टेस्ट में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले के मामले में कप्तान के तौर पर विश्व रिकॉर्ड, कोहली ने 10 बार यह कारनामा किया है
कोहली कप्तान के तौर पर पहली तीन टेस्ट पारी में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.
टेस्ट क्रिकेट में लगातार चार सीरीज में चार दोहरे शतक लगाने वाले कोहली एकमात्र बल्लेबाज हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 की औसत से 20000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं.
कोहली के नाम वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड 26 शतक है.
विराट कोहली ने वनडे सीरीज में 7 बार 300 से ज्यादा रन बनाया है और यह एक विश्व रिकॉर्ड है
विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ वनडे में चार बार 200 से ज्यादा की साझेदारी निभाई है, यह भी एक विश्व रिकॉर्ड है
कोहली एक साल में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने साल 2017 में 2818 रन बनाए हैं.
विराट कोहली एक साल में 6 वनडे शतक लगाने वाले एकमात्र कप्तान हैं.
टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक (6) का रिकॉर्ड कोहली के नाम है.
टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीरो पर आउट हुए बिना सबसे ज्यादा पारी (47) खेलने वाले बल्लेबाज हैं कोहली
भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उनके नाम सात दोहरा शतक है.
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय के मामले में भी कोहली 3350 रन के साथ सबसे आगे हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर (3300) को पीछे छोड़ दिया है.
विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. विराट ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी, जिनमें वह 40 मुकाबला जीतने में सफल रहे. कोहली ने सौरव गांगुली और एमएस धोनी को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी.
विराट कोहली दुनिया के पहले कप्तान हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 150 से अधिक का स्कोर किया है. विराट ने कप्तान रहते हुए 9 बार 150 से ज्यादा का स्कोर किया
विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बल्लेबाज रहने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं. अक्टूबर 2013 में वह पहली बार वनडे की शीर्ष रैंक पर पहुंचे. इसके दो साल बाद वह टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 बल्लेबाज बने. साल 2018 में उन्होंने स्टीव स्मिथ की बादशाहत को खत्म करते हुए टेस्ट क्रिकेट में पहली रैंक हासिल की थी.

Editor's Pick