×

Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली ने फिर मचाया धमाल, 'गोल्डन डक' का शिकार हुए रोहित शर्मा

विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. इससे पहले उन्होंने आंध्रा के खिलाफ शतक जड़ा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 26, 2025 3:23 PM IST

Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे मैच में एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला. आंध्र के खिलाफ शतक जड़ने वाले विराट कोहली ने भी दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया. हालांकि रोहित शर्मा दूसरे मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे और खाता भी नहीं खोल सके.

आंध्र के खिलाफ मैच में 131 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली गुजरात के खिलाफ मैच में भी प्रचंड फॉर्म में दिखे. उन्होंने सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक लगाया. वह इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे शतक की तरफ से बढ़ रहे थे, मगर 77 रन के स्कोर पर विशाल जायसवाल की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. विराट कोहली ने 61 बॉल में 77 रन की अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया.

गोल्डन डक का शिकार बने रोहित शर्मा

सिक्किम के खिलाफ 62 बॉल में शतक और 94 बॉल में नौ छक्के और 18 चौके की मदद से 155 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा से भी जयपुर में फैंस को बड़ी उम्मीदें थी. मगर उत्तराखंड के खिलाफ मैच में रोहित ने निराश किया और गोल्डन डक का शिकार बने. वह पहली बॉल पर ही आउट हो गए. उनका विकेट देवेंद्र सिंह बोरा ने लिया.

TRENDING NOW

पहले दो मैच के लिए उपलब्ध थे रोहित- विराट

रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैच के लिए ही उपलब्ध थे. इसके बाद दोनों दिग्गज अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. भारत- न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 11 जनवरी से खेली जानी है. वनडे सीरीज का पहला मैच बड़ोदरा में खेला जाएगा. 14 जनवरी को राजकोट में दूसरा वनडे और 18 जनवरी को इंदौर में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा.