- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli brand value increases to $92 Million, 2nd only to Shahrukh Khan
तेजी से बढ़ रही है विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू, शाहरुख खान के पड़े पीछे
वर्तमान में कोहली 20 ब्रांड को इंडोर्स कर रहे हैं।
Published On Feb 17, 2017, 05:47 PM IST
Last UpdatedFeb 17, 2017, 05:47 PM IST

जैसे ही 4 जनवरी को टीम इंडिया की सीमित ओवर टीम का विराट कोहली को कप्तान नियुक्त किया गया उनकी चांदी हो गई है और उन्हें अबतक ब्रांड वैल्यू में 20 से 25 प्रतिशत का उछाल मिल चुका है। वहीं अगर वह ऐसे ही लगातार रन बनाते रहते हैं तो उनकी ब्रांड वैल्यू आने वाले दिनों में और तेजी से बढ़ेगी। कोहली की ब्रांड वैल्यू 92 मिलियन डॉलर हो गई है और अब वह शाहरुख खान के थोड़ा पीछे ही खड़े हैं। शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू अभी 131 मिलियन डॉलर है। इसकी जानकारी डफ और फेल्प्स, एक ग्लोबल वैल्युएशन एंड कॉर्पोरेट एडवाइजरी फर्म के द्वारा अक्टूबर 2016 में प्रकाशित की गई भारत के सबसे ज्यादा वैल्यू वाले सेलिब्रिटी ब्रांड्स के बारे में जानकारी देते हुए दी गई।
ये संख्या आने वाले सालों में और बढ़ सकती है और इस तरह विराट शाहरुख को पीछे भी छोड़ सकते हैं। कोहली ने पिछले छह महीनों में चार दोहरे शतक जड़ दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 2016-17 में होम सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। चूंकि, इस सीजन में उन्हें चार टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वह आने वाले दिनों में टेस्ट क्रिकेट में और कितने रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं। अगर वह आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग पर व्याप्त ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को अपदस्थ कर सकते हैं। कोहली के अभी 895 प्वाइंट हैं वहीं स्टीवन स्मिथ के 933 प्वाइंट हैं। भारत की ओर से सर्वाधिक रेटिंग प्वाइंट हासिल करने का रिकॉर्ड सुनिल गावस्कर(916) और सचिन तेंदुलकर(898) के नाम है। [ये भी पढ़ें: आईपीएल 2017 नीलामी में क्या खरीदना चाहेगी मुंबई इंडियंस, जानें]
वर्तमान में कोहली 20 ब्रांड को इंडोर्स कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी जियोनी और लगेज बनाने वाली कंपनी अमेरिकन टूरिस्टर को प्रमोट करना शुरू किया है। उन्हें साल 2017 जनवरी में एनडीए सरकार ने स्किल इंडिया का गुडविल एम्बेस्डर नियुक्त किया था।