• Home
  • News
  • Virat Kohli Breaks Chris Gayle Huge Record in IPL During his Partnership With Rajat Patidar Against Mumbai Indians

आईपीएल 2026: विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बाबर आजम भी रह गए पीछे

Virat Kohli Breaks Chris Gayle Record: विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली ने रजत पाटीदार के साझेदारी के दौरान इस बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त किया.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 12, 2026, 10:01 PM IST

Published On Apr 12, 2026, 10:01 PM IST

Last UpdatedApr 12, 2026, 10:01 PM IST

Virat Kohli surpasses Chris Gayle

Virat Kohli surpasses Chris Gayle

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस के साथ हो रही है. 12 अप्रैल को यह मैच मुंबई के वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोहली ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है.

विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने बेहतरीन शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में ही 120 रन जोड़े. सॉल्ट के साथ की गई शतकीय साझेदारी के साथ ही कोहली ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. विराट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सॉल्ट के साथ मिलकर विराट ने इस मुकाबले में 47वीं बार टी20 क्रिकेट में शतकीय साझेदारी जमाई. वहीं, गेल ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 46 बार शतकीय साझेदारी निभाई है. कोहली-गेल के बाद इस लिस्ट में बाबर आजम भी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने भी 46 बार 100 रनों से अधिक की साझेदारी की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्कोरकार्ड

विराट कोहली के नाम दर्ज हैं कई कीर्तिमान

सॉल्ट और कोहली द्वारा की गई 120 रनों की साझेदारी आईपीएल में RCB की तरफ से पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड फाफ डू प्लेसिस और कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2023 में 148 रनों की साझेदारी निभाई थी. साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग में साल्ट ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 6 छक्के लगाए.

इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. पिछले मैच में 4 ओवर में 44 रन देने के बाद जोश हेजलवुड को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम में जगह नहीं दी गई है. हेजलवुड के स्थान पर जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, एमआई इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है. मिचेल सैंटनर अल्लाह गजनफर के स्थान पर टीम में लौट आए हैं, जबकि दीपक चाहर की जगह पर मुंबई इंडियंस ने एक अतिरिक्त स्पिरनर के तौर पर मंयक मारकंडे को खिलाया है.

RCB ने बनाया 240 रन का स्कोर

मैच की बात करें तोरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 241 रन का टारगेट दिया. टीम के लिए कोहली ने 38 गेंद पर 50 रन बनाए. वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 20 गेंद पर 53 रन बनाए. पाटीदार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए. उन्होंने 17 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. टिम डेविड ने पारी के अंत में 16 गेंद पर 34 रन बनाए. इसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick