×

विराट कोहली के नाम एक और बड़ा कीर्तिमान, सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम वनडे मैच में 14557 रन हैं. भारतीय दिग्गज के नाम 53 शतक और 76 अर्धशतक है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 11, 2026 2:15 PM IST

Most appearances for India in ODIs: भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में वडोदरा में आमने-सामने है. इस मैच में उतरते ही भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है. विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में सौरव गांगुली से आगे निकल गए है.

विराट कोहली का यह 309वां वनडे मैच है. विराट कोहली के नाम 309 वनडे मैच में 14557 रन बनाए हैं. उनके नाम 53 शतक और 76 अर्धशतक है. उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा, जिनके नाम भारत के लिए 308 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड था.

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैच खेला है. वहीं एमएस धोनी (347) दूसरे, राहुल द्रविड़ (340) तीसरे और मोहम्मद अजहरुद्दीन (334) चौथे नंबर पर हैं.

वनडे में भारत के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स

463 – सचिन तेंदुलकर

347 – एमएस धोनी

340 – राहुल द्रविड़

334 – एम अजहरुद्दीन

309 – विराट कोहली*

308 – सौरव गांगुली

वडोदरा वनडे में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम पहले वनडे में छह गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है.

TRENDING NOW

भारत (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा