add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS NZ 3rd ODI: होल्कर में कैसा है कोहली का रिकॉर्ड, क्या इतिहास रचेंगे विराट ?

विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में भी 93 रन की पारी खेली थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 18, 2026 8:03 AM IST

IND VS NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आज खेला जाएगा. दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं. तीसरा वनडे जीतने वाली टीम सीरीज की विजेता होगी. इस मैच में भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन पर नजर रहेगी.

विराट का होल्कर स्टेडियम, इंदौर में अब तक साधारण प्रदर्शन रहा है, विराट ने इस मैदान में अब तक 4 वनडे खेले हैं। इसमें 33 के औसत से सिर्फ 99 रन उनके बल्ले से निकले हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 36 रन है, ऐसे में विराट रविवार को इस मैदान पर उतरेंगे तो अपने पुराने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे. इंदौर में रहने वाले फैंस भी चाहेंगे कि विराट एक यादगार पारी खेलें, क्योंकि इस मैच के बाद स्टेडियम में वह बतौर खिलाड़ी कब लौटेंगे, इस पर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता, इसलिए विराट रविवार को अपने और अपने फैंस के लिए यादगार बनाना चाहेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चला था कोहली का बल्ला

विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में भी 93 रन की पारी खेल देश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, दूसरे वनडे में कोहली सिर्फ 23 रन बना सके थे.

सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ सकते हैं कोहली

विराट कोहली के पास रविवार को वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने का मौका होगा. सहवाग, पोंटिंग और कोहली तीनों ने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक लगाए हैं. कोहली अगर तीसरे वनडे में शतक लगाने में कामयाब रहते हैं, तो वनडे में कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.