'बेशुमार उम्मीदें पर निराशा भरा सफर...', विराट कोहली की कप्तानी पर पूर्व क्रिकेटर्स की राय
'बेशुमार उम्मीदें पर निराशा भरा सफर...', विराट कोहली की कप्तानी पर पूर्व क्रिकेटर्स की राय
विराट कोहली के टेस्ट रिकॉर्ड्स को देखें तो वह भारत के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान हैं. लेकिन कई पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि भारत के इस महान खिलाड़ी का कप्तानी में रिकॉर्ड निराशाजनक है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 25, 2025 10:39 AM IST
Virat Kohli
विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार अंदाज में रीएंट्री की. 15 साल से ज्यादा वक्त के बाद कोहली इस टूर्नामेंट में खेलने उतरे. और उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया. बुधवार को लगाई अपनी सेंचुरी से फॉर्म के संकेत दिए. और इसी दिन पूर्व क्रिकेटर्स- हरभजन सिंह, टॉम मूडी और एबी डि विलियर्स ने भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर कोहली के सफर पर बात की.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने कहा कि कोहली की कप्तानी बहुत बड़ी उम्मीदों के साथ शुरू हुई लेकिन उनके नतीजे उस मुताबिक नहीं रहे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
जियोहॉटस्टार के राइज ऑफ चैंपियंस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली का दौर एक बड़ी उम्मीदों का दौर था. लेकिन आखिरकार इसमें निराशा हुई.’ मूडी सनराइजर्स हैदराबाद की उस टीम के कोच थे जिसने 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खिताब जीता था.
वहीं भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम तीन से चार आईसीसी ट्रॉफी जीत सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका.
हरभजन ने कहा, ‘जिस तरह की टीम विराट कोहली के पास थी, वे तीन या चार ट्रॉफी जीत सकते थे. नहीं जीते कुछ तो कारण होंगे. लेकिन मुझे अब भी लगता है कि उनके पास अच्छी टीम थी.’
टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान (जीत प्रतिशत)
कप्तान
मैच
जीत
हार
ड्रॉ
जीत प्रतिशत
1
विराट कोहली
68
40
17
11
58.82
2
रोहित शर्मा
24
12
9
3
50.00
3
महेंद्र सिंह धोनी
60
27
18
15
45.00
4
सौरभ गांगुली
49
21
23
15
42.85
5
राहुल द्रविड़
25
8
6
11
32.00
कोहली दिसंबर 2014 में भारत के टेस्ट कप्तान बने थे. उस वक्त भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी. उसके बाद साल 2019 में वह सभी फॉर्मेट के कप्तान बने. आखिर में 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी. बाद में उन्हें वनडे कप्तानी से हटा दिया गया और फिर जनवरी 2022 में कोहली टेस्ट कप्तान भी नहीं रहे.
भारतीय टीम 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कोहली की कप्तानी में पहुंची लेकिन जीत नहीं सकी. साल 2019 में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारी थी.
विराट कोहली की कप्तानी में भारत का रिकॉर्ड कैसा है
टेस्ट- 68, जीत- 40, हार- 17, ड्रॉ- 11
वनडे- 95, जीत- 65, हार- 27, टाई-1, नो- रिजल्ट- 2
T20I- 50, जीत-30, हार- 16, टाई-2, नो-रिजल्ट-2
इस सबके बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डि विलियर्स ने विराट कोहली का पक्ष लिया. डि विलियर्स लंबे वक्त तक कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में खेले.
उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे इस बात से अकसर खीझ होती है कि लोग अकसर एक कप्तान को इस बुनियाद पर परखते हैं कि क्या उसने वर्ल्ड कप जीता. यह कहना, ‘यह आदमी किसी काम का नहीं क्योंकि उसने वर्ल्ड कप नहीं जीता’ गलत है.’
विराट भारत के सबसे सफल कप्तान
रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. कोहली की कप्तानी में 40 टेस्ट मैच जीते. इसमें भारत में हासिल की गईं बड़ी कामयाबियां तो हैं ही लेकिन विदेशों में भी भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती. कोहली विदेशी धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बने. भारतीय टीम अक्टूबर 2016 से अप्रैल 2020 तक करीब 42 महीने दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम बनी रही.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.