×

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा एकदिवसीय: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 296 रनों का लक्ष्य

कोहली ने भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक 117 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 17, 2016 1:39 PM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे श्रृंखला के तीसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 295/6 का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया को 296 रन बनाने का लक्ष्य दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले विकेट के रूप में मात्र 6 रन बनाकर केन रिचर्डसन का शिकार बने। दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली आज फिर से रंग में नजर आए और दूसरे विकेट के लिए शिखर धवन के साथ शतकीय साझेदारी निभाई। हिंदी में लाइव ब्लॉग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

भारत के दूसरे विकेट के रूप में धवन आउट हुए। धवन 68 रन बनाकर हेस्टिंग्स की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे ने कोहली का अच्छा साथ निभाया और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। इसी दौरान कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट का 24वां शतक लगाया, वह सबसे तेज 24 शतक पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने 7,000 रन भी पूरे किए। रहाणे भारत के तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। कोहली  ने भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक 117 रन बनाए। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा एकदिवसीय, मेलबर्न लाइव स्कोर कार्ड

TRENDING NOW

रहाणे ने 50 रन बनाए उन्हें हेस्टिंग्स ने मैक्सवेल के हाथों झिलवाया। धोनी ने अंतिम ओवरों में जबरदस्त हिटिंग की और 9 गेंदों में 23 रन बनाए। इस दौरान धोनी ने 2 चौके-2 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेस्टिंग्स सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 58 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा रिचर्डसन और जेम्स फॉकनर को एक-एक विकेट मिला।