पाकिस्तान को हराने का कोहली को हुआ बड़ा फायदा, T20I रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

विराट कोहली अब वनडे और T20I दोनों रैंकिंग के टॉप-10 शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 26, 2022, 02:52 PM IST

Published On Oct 26, 2022, 02:52 PM IST

Last UpdatedOct 26, 2022, 02:52 PM IST

Twitter/BCCI

विराट कोहली ने ICC की ताजा T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़ा कमाल कर दिया हैं। T20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार नाबाद 82 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कोहली ने T20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए 9वें स्थान पर कब्जा कर लिया है।

कोहली अब वनडे और T20I दोनों रैंकिंग के टॉप-10 शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोहली 14वें पायदान पर थे। ICC T20I रैंकिंग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान पहले स्थान पर हैं जबकि डेवोन कॉनवे (831) तीन पायदान चढ़कर सूर्यकुमार यादव की जगह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूर्यकुमार के 828 रेटिंग अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (799) और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम (762) का नंबर आता है।

विराट कोहली की T20I बल्लेबाजी रैंकिंग:-

•एशिया कप से पहले – 35
•एशिया कप के बाद – 15
•T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के बाद – 9

गौरतलब है कि T20I वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद तक खिंचे मुकाबले में 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। भारत की इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने 53 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी गेंदबाजों की रैंकिंग दो पायदान आगे दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर की सूची में तीन पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। गेंदबाजों में भुवनेश्वर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कसी हुई गेंदबाजी करने का फायदा मिला। उन्होंने उस मैच में 22 रन देकर एक विकेट लिया था।

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह फिर से टी20 में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। ऑलराउंडर की सूची में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन शीर्ष पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने के बाद 40 रन बनाने वाले पंड्या तीसरे स्थान पर हैं।

 

Editor's Pick